फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाना खान फिल्मों में आने से पहले ही छा चुकी हैं इस नामी मैगजीन के कवर पर, देखिए तस्वीरें

Fri, 24 Jul 2020 01:16 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सुहाना खान - फोटो : Instagram
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भले ही फिल्मों में नजर ना आई हों लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी लंबी है। सोशल मीडिया पर उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से ही लगाया जा सकता है कि जैसे ही वो कोई तस्वीर शेयर करती हैं वो तुरंत ही वायरल हो जाती है। शाहरुख खान की लाडली बिना फिल्मों में काम किए ही फैंस की चहेती बन गई है। पिछले दिनों सुहाना ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की थी। जिसे उनके फैंस ने खासा पसंद किया था। लेकिन ये पहली बार नही है। सुहाना की तस्वीरों को फैंस इतना पसंद करते हैं कि मशहूर फैशन मैगजीन वॉग ने अपने कवर पर जगह दी थी।


 
विज्ञापन

2 of 6
सुहाना खान - फोटो : instagram
दरअसल, साल 2018 में फैशन मैगजीन के कवर के लिए सुहाना ने फोटोशूट करवाया था। जिसमें वो काफी खूबसूरत और आकर्षक नजर आ रही थीं। आगे की स्लाइड में देखिए फोटोशूट की अनदेखी तस्वीरें। 
विज्ञापन

3 of 6
सुहाना खान - फोटो : instagram
सुहाना खाने की मेकअप आर्टिस्ट ने इस फोटोशूट का बिहाइंड सीन वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें सुहाना पोज देती दिख रही हैं। एक के बाद एक कई सारी तस्वीरों में सुहाना का ग्लैमरस लुक देख पता चल रहा है कि वो फैंस की क्यों चहेती हैं। 


 

4 of 6
सुहाना खान - फोटो : instagram
खुले बालों और ड्यूई मेकअप संग न्यूड लिप्स में सुहाना ने रेड टॉप और न्यूड शेड की स्कर्ट कैरी की थी। जिसमें वो काफी खूबसूरत दिख रही हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
सुहाना खान - फोटो : instagram
वहीं इस कलरफुल एसमेट्रिक लाइन वाली फुल स्लीव और हाई नेक शार्ट ड्रेस के साथ मेसी हेयर और कोहल आईज में सुहाना का लुक काफी पॉपुलर हुआ था। सुहाना के इस लुक को काफी तारीफें मिली थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुहाना खान - फोटो : Social Media
बता दें सुहाना ने इस मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाने के साथ ही इंटरव्यू भी दिया था। वैसे तो सुहाना की बहुत सारी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर बहुत सारे फैनपेज भी हैं जो सुहाना की तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें