फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Styling Tips: पुरानी साड़ी को करना है इस्तेमाल तो अपनी बेटी के लिए बनवाएं ये आउटफिट

Wed, 02 Aug 2023 05:22 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप अपनी पुरानी साड़ी से अपनी बेटी या घर की किसी छोटी बच्ची के लिए कपड़े तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Styling Tips - फोटो : instagram
Styling Tips: साड़ी एक ऐसा परिधान है जो हर महिला के पास होता है। कई बार महिलाएं अपनी शादी तक की साड़ियों को संभाल कर रखती हैं। सिल्क की साड़ियां तो ऐसी होती हैं, जिन्हें अगर ध्यान से रखा जाए तो ये सालों- साल चलती हैं। कई बार देखा जाता है कि महिलाएं एक जैसी साड़ी पहनकर बोर भी हो जाती हैं। ऐसे में आज हम आपको इन साड़ियों का इस्तेमाल करने का सही तरीका बताएंगे। दरअसल, आप अपनी पुरानी साड़ी से अपनी बेटी या घर की किसी छोटी बच्ची के लिए कपड़े तैयार कर सकती हैं। इन कपड़ों में लहंगा, प्लाजो, सूट, फ्रॉक और गाउन भी शामिल हैं।

अगर आप अपनी साड़ी से बच्ची के लिए जरूरी कपड़े तैयार करेंगी तो ये उसे आपके प्यार का एहसास दिलाएगा। साड़ी से बच्ची के लिए कपड़े बनवाते समय आप उसकी और अपनी रूचि और पसंद के अनुसार डिजाइन चुन सकती हैं। आइए देर न करते हुए आपको भी इन कपड़ों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Aria Sakaria - फोटो : instagram
लहंगा चोली

आप साड़ी का उपयोग करके बच्ची के लिए लहंगा चोली डिजाइन कर सकती हैं। साड़ी के पल्लू को लहंगा बनाने के लिए इस्तेमाल करें और साथ ही एक छोटा चोली बनाएं। यह आपके बच्ची को एक शानदार और आकर्षक लुक देगा।
विज्ञापन

3 of 5
Aria Sakaria - फोटो : instagram
फ्रॉक

आप साड़ी के कुछ हिस्सों का उपयोग करके एक फ्रॉक बनवा सकती हैं। साड़ी के पल्लू को फ्रॉक के निचले हिस्से के लिए इस्तेमाल करें और उसे डिजाइन करें। आप फ्रॉक के ऊपरी हिस्से के लिए साड़ी के अन्य अंशों का उपयोग कर सकती हैं।

4 of 5
Aria Sakaria - फोटो : instagram
सूट 

आप अपनी बच्ची के लिए साड़ी से सूट बनवा सकती हैं। साड़ी के पल्लू को कुर्ता बनाने के लिए इस्तेमाल करें और बाकी साड़ी से सलवार बनाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aria Sakaria - फोटो : instagram
स्कर्ट टॉप

अपनी बेटी के लिए आप अपनी साड़ी से इस तरह की स्कर्ट और टॉप तैयार कर सकती हैं। ये देखने में बेहद प्यारी लगती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें