फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: कम हाइट वाली लड़कियों को दिखना है लंबा, तो पहनें इस तरह के कपड़े

Sat, 09 Apr 2022 02:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कम हाइट की लड़कियों के लिए आउटफिट टिप्स - फोटो : instagram/nehakakkar
वैसे तो लड़कियों के लिए आउटफिट को लेकर कई सारे विकल्प रहते हैं। भारतीय परिधान से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक में उनके लिए कई सारे फैशन और स्टाइलिंग आइडिया है लेकिन लड़कियों के रंग-रूप, शारीरिक बनावट और कद के मुताबिक उन्हें परिधानों का चयन करना चाहिए, ताकि वह अधिक सुंदर दिख सकें। कपड़ों के चयन को लेकर लड़कियों को अपनी हाइट पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। कई बार छोटे कद की लड़कियां कुछ ऐसे परिधानों को कैरी कर लेती हैं, जिससे उनकी हाइट छुप जाती है और वह बहुत कम हाइट की दिखने लगती हैं। छोटे कद की लड़कियां या महिलाएं लंबी दिखने के लिए हिल्स के इंच बढ़ाने पर फोकस करती है, लेकिन कपड़ों के सही चयन से भी छोटे कद की लड़कियां लंबी दिख सकती है। अगर आपकी हाइट कम है और आप लंबी दिखने की ख्वाहिश रखती हैं तो यहां आपके लिए कुछ आउटफिट आईडिया दिए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आपकी हाइट बढ़ी हुई दिखेगी। अगली स्लाइड्स में जानिए छोटे कद की लड़कियां लंबी दिखने के लिए किस तरह के कपड़ों का चयन करें। 
विज्ञापन

2 of 5
कम हाइट की लड़कियों के लिए आउटफिट टिप्स - फोटो : instagram/surbhichandra
कम कद की लड़कियों के लिए जींस

आजकल अधिकतर लड़कियां जींस पहनना पसंद करती हैं। कॉलेज -ऑफिस वियर से लेकर पार्टी तक में लड़कियां जींस पहनती हैं। ऐसे में अगर छोटे कद की लड़कियां अपने लिए सही तरह की जींस का चयन करें तो उनकी लंबाई अधिक लगेगी। छोटे कद की लड़कियों को हाई वेस्ट जींस पहननी चाहिए। इसके अलावा कम हाइट वाली लड़कियां अपने वार्डरोब में लाॅन्ग लेग्ड जींस, स्ट्रेट जींस और स्किनी जींस को भी शामिल कर सकती हैं। इस तरह की जींस में लड़कियों की हाइट ज्यादा दिखती है।
विज्ञापन

3 of 5
कम हाइट की लड़कियों के लिए आउटफिट टिप्स - फोटो : instagram/balanvidya
छोटे कद की लड़कियों के लिए साड़ी

अक्सर छोटे कद की लड़कियों की शिकायत होती है कि साड़ी में वह अच्छी नहीं दिखतीं। हालांकि अगर आपको साड़ी पहनने का शौक हो या किसी खास मौके पर साड़ी पहननी हो तो सही साड़ी की डिजाइन का चयन करते आप अपनी कम हाइट को अधिक दिखा सकती हैं। इसके लिए छोटी हाइट की लड़कियों को हमेशा बाॅर्डर और छोटे प्रिंट्स की साड़ी ही पहननी चाहिए। शिफॉन, जॉर्जेट की साड़ियां भी पहन सकती हैं। अगर हाइट कम है और वजन ज्यादा है तो सिल्क, कांजीवरम या कॉटन की साड़ियों को पहनने से आपकी हाइट भी ज्यादा लगेगी और वजन कम दिखेगा।

4 of 5
कम हाइट की लड़कियों के लिए आउटफिट टिप्स - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
शॉर्ट हाइट लड़कियों के लिए कुर्ती

ट्रेडिशनल कपड़े पहनना पसंद करती हैं तो कम हाइट की लड़कियों को लॉन्ग लेंथ कुर्ती के साथ चूड़ीदार पजामा पहनना चाहिए। अनारकली सूट में भी हाइट अधिक लगती है लेकिन कम हाइट की लड़कियों को अनारकली सूट में वी नेकलाइन का चयन करना चाहिए। शॉर्ट हाइट लड़कियों को सलवार या प्लाजो नहीं पहनना चाहिए, इस में उनकी लंबाई कम लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कम हाइट की लड़कियों के लिए आउटफिट टिप्स - फोटो : Instagram/prachidesai
छोटे कद की लड़कियों के लिए ड्रेस

अगर वेस्टर्न वियर पहनना चाहती हैं तो कम हाइट होने पर मैक्सी ड्रेस बिल्कुल भी न पहनें। इस तरह की ड्रेस में हाइट कम लगती है। अगर मैक्सी ड्रेस पहनना  ही चाहती हैं तो ऐसी ड्रेस का चयन करें तो नीचे से अधिक घेरदार न हो। कम हाइट की लड़कियों को मिनी या शाॅर्ट ड्रेस भी नहीं पहनना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें