फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Styling Tips: शादी के बाद पति को करना है इंप्रेस तो ऐसे हों तैयार, देखते ही दिल हार बैठेंगे पतिदेव

Thu, 07 Dec 2023 01:04 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी हाल ही में शादी हुई है और आप अपने पति को इंप्रेस करना चाहती हैं, इस तरीके से तैयार हों। ऐसा करने के आपके पति आपको देखकर अपना दिल हार बैठेंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
Styling Tips - फोटो : instagram/weddingwireindia
Styling Tips: शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में होने वाली दुल्हनें अपने लिए जमकर शॉपिंग करने में लगीं हैं। जब एक लड़का और लड़की शादी के बंधन में बंधते हैं, तो उनके जीवन में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। खासतौर पर अगर बात करें लड़कियों की तो लड़कियों की जिंदगी तो शादी के बाद पूरी तरह से बदल ही जाती है।

शादी के बाद लड़कियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सबसे ज्यादा बड़ी चुनौती होती है, ससुराल वालों को इंप्रेस करना। अगर अरेंज मैरिज की बात करें तो पति को इंप्रेस करना भी कठिन काम होता है। ऐसे में हम आपको इसके लिए कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।

अगर आप शादी के बाद अच्छे से तैयार होकर रहेंगी तो ससुराल वालों के साथ आपके पति भी आपसे इंप्रेस हो जायेंगे। आइए आपको बताते हैं कि नई दुल्हनों को कैसे तैयार होकर रहना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 7
Styling Tips - फोटो : instagram
पहनें साड़ी

हमेशा नई दुल्हनों को साड़ी पहनने की सलाह दी जाती है क्योंकि साड़ी में दुल्हन की खूबसूरत और ज्यादा निखरकर आती है। साड़ी पहनकर हर लड़की और ज्यादा खूबसूरत दिखाई देती है। ऐसे में आप अपने पति को खुश करने के लिए साड़ी पहन सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Styling Tips - फोटो : instagram
सूट भी है बेहतर विकल्प

अगर आपको साड़ी पहनने में परेशानी होती है तो आप सूट भी पहन सकती हैं। सूट और साड़ी पहनते वक्त इसके रंग का खास ध्यान रखें। शादी के तुरंत बाद ज्यादा हल्के रंग ना पहनें। नई दुल्हनों पर चटक रंग ही फबते हैं। 

4 of 7
Styling Tips - फोटो : iStock
हाथों में पहनें चूड़ी

हर लड़का अपनी पत्नी को सजे-संवरे देखना चाहता है। ऐसे में शादी के तुरंत बाद हाथों की चूड़ी उतारें नहीं। हाथों में खनकती चूड़ियां देखने में बेहद प्यारी लगती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Styling Tips - फोटो : iStock
मेकअप ना करें डार्क

भले ही आपको मेकअप पसंद हो, लेकिन डेली में ज्यादा डार्क मेकअप देखने में अजीब लग सकता है। ऐसे में शादी के बाद मेकअप थोड़ा हल्का रखें। अगर कहीं घूमने जा रहीं हैं तो डार्क मेकअप कर सकती हैं, लेकिन अगर घर में हैं तो हल्का मेकअप ही रखें। 
विज्ञापन

6 of 7
Styling Tips - फोटो : अमर उजाला
मंगलसूत्र और सिंदूर है सुहाग का प्रतीक

आजकल तो लड़कियों के हिसाब से ही हल्के-हल्के मंगलसूत्र काफी चलन में हैं। ऐसे में ऐसा ही मंगलसूत्र अपने लिए बनवाएं, जिसे आप हमेशा कैरी कर सकें। इसके साथ ही शादी के बाद माथे को कभी सूना ना रहने दें। सिंदूर और बिंदी हमेशा लगाकर ही रखें। इसी से आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Styling Tips - फोटो : istock
लिपस्टिक को लगाकर रखें

मेकअप भले ही आप एक बार को छोड़ दें लेकिन सिर्फ लिपस्टिक आपकी खूबसूरत को कई गुना बढ़ा सकती है। ऐसे में लिपस्टिक जरूर से लगाकर रखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें