फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Styling Tips: पहली बार कॉलेज में कदम रखने जा रही हैं तो इन कपड़ों को दें प्राथमिकता, दिखेंगी सबसे स्टाइलिश

Mon, 14 Aug 2023 01:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में कदम रखने जा रही हैं तो आपको भी सबसे पहले नए ट्रेंड्स के बारे में जानने की जरूरत है।
विज्ञापन
1 of 13
college girl new - फोटो : istock
प्रभा किरण

Styling Tips: स्कूल से कॉलेज लाइफ में कदम रखने वाली लड़कियों के लिए पढ़ाई में बेहतर करने के साथ-साथ अपने लुक को लेकर भी काफी फिक्र रहती है कि कैसे वे अपने ड्रेसिंग सेंस को नए ट्रेंड से मैच करें। यह समस्या उन लड़कियों के लिए अधिक होती है, जो दूसरे प्रदेशों या छोटे शहरों से महानगरों में पढ़ाई करने के लिए आती हैं।

पहली बार कॉलेज या यूनिवर्सिटी जाने वाली लड़कियों के लिए यह नया जीवन काफी उत्साहजनक और आकर्षक होता है। उन्हें पहली बार स्कूल यूनिफॉर्म से अलग अपनी पसंद के और स्टाइलिश आउटफिट पहनने की आजादी मिलती है। कॉलेज गोइंग गर्ल्स बॉलीवुड और दूसरी फैशन आइकन या सेलिब्रिटी को कॉपी करती हैं।

कॉलेज या यूनिवर्सिटी में कदम रखने वाली लड़कियां आमतौर पर स्टाइलिश और कूल तो दिखना चाहती हैं, लेकिन वे नए ट्रेंड्स से अनजान होती हैं। वास्तव में उनके केवल परिधान ही नहीं, बल्कि पूरी लाइफस्टाइल ही एक नए समर में प्रवेश करती है। जानकार कहते हैं कि आपकी ड्रेस केवल आपको स्टाइलिश लुक ही नहीं देती, बल्कि इससे आपमें एक आत्मविश्वास भी पैदा होता है। इसलिए अगर आप भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में कदम रखने जा रही हैं तो आपको भी सबसे पहले नए ट्रेंड्स के बारे में जानने की जरूरत है।
विज्ञापन

2 of 13
शर्ट - फोटो : Pixabay
शर्ट और टी-शर्ट ड्रेस

शर्ट ड्रेस एक कैजुअल परिधान है। इसे कोई भी लड़की पहन सकती है। धीरे-धीरे यह ड्रेस कॉलेज स्टाइल का अहम हिस्सा बनती जा रही है। कॉलेज जाने वाली लड़कियों की अलमारी में टी-शर्ट ड्रेस भी जरूर होनी चाहिए।

आप लॉन्ग और लूज, दोनों तरह की टी-शर्ट ड्रेस ट्राई कर सकती हैं और इसे कई तरह की आकषर्क बेल्ट, जींस, लेगिंग और स्नीकर्स के साथ पहनकर स्टाइिलश लुक पा सकती हैं। शर्ट ड्रेस कई तरह के प्रिंट में मिल जाती है, आप अपनी पसंद के अनुसार प्रिंटेड या प्लेन शर्ट ड्रेस पहन सकती हैं। शर्ट ड्रेस छोटी और लंबी आस्तीन में मिलती हैं।
विज्ञापन

3 of 13
denim skirt - फोटो : instagram
स्नीकर्स संग डेनिम स्कर्ट

कॉलेज स्टाइल की बात करें तो आप डेनिम स्कर्ट को अपना स्टाइल स्टेंटमेंट बना सकती हैं। आप लॉन्ग डेनिम स्कर्ट को स्नीकर्स के साथ पहन सकती हैं। मैक्सी स्कर्ट और पेंसिल स्कर्ट आपको आकषर्क दिखने मदद करेंगी। डेनिम स्कर्ट को आप शर्ट और क्रॉप टॉप के साथ पहन सकती हैं।

4 of 13
jeans - फोटो : instagram
हर मौसम में टैंक टॉप

टैंक टॉप किसी भी कॉलेज गोइंग गर्ल की अलमारी में जरूर होनी चाहिए। टैंक टॉप बेहद कंफर्टेबल और दिखने में बहुत स्टाइलिश एवं फैशनेबल होती है। टैंक टॉप के साथ हेयरस्टाइल की बात करें तो आप बालों में पोनी या फिर बन भी बना सकती हैं। इसके साथ आप न्यूड लिपस्टिक के साथ अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं।

खास बात यह है कि टैंक टॉप को आप किसी भी मौसम में पहन सकती हैं। कैजुअल टैंक टॉप को जींस, डेनिम स्कर्ट, लेगिंग, शॉर्ट्स, ट्राउजर और ट्रेनर के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 13
straight kurta - फोटो : Instagram
इंडो-वेस्टर्न में भारतीय परिधान

अगर आप भारतीय पोशाक पहनने की शौकीन है तो आप लेगिंग्स के साथ कैजुअल कुर्ता पहन सकती हैं। इंडो-वेस्टर्न स्टाइल लुक के लिए आप डार्क कलर की कुर्ती के साथ लेगिंग्स पेयर कर सकती हैं। यह आपको फैशनेबल और स्टाइलिश दिखाएगा। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए आप बालियां और जूतियां पहनने के साथ बिंदी भी लगा सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 13
ripped jeans - फोटो : instagram
प्लेन, रिप्ड और फ्लेयर जींस

जींस को आप किसी टॉप के साथ पहनकर आकर्षक दिख सकती हैं। आप एक ही जींस से अलग-अलग तरह का लुक पा सकती हैं। इसके लिए आप गहरे रंग की जींस के साथ हल्के या पेस्टल कलर की शर्ट पहन सकती हैं। प्रिंटेड टॉप को ब्लू जींस के साथ पेयर करने के बारे में सोच रही हैं तो आपको इसके साथ प्लेन ब्लू जींस पहननी चाहिए। इस तरह तैयार होकर आप बहुत ही कूल और स्टाइलिश लगेंगी।

लुक को कंप्लीट करने के लिए आप इसके साथ स्नीकर या फिर हाई हील्स भी पहन सकती हैं। रिप्ड जींस को आप सिंपल क्रॉप टॉप के साथ पेयर कर काफी कूल लगेंगी। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए आप स्पोर्ट्स शू या स्नीकर शूज पेयर कर सकती हैं। अगला नाम आता है फ्लेयर जींस का। इसको आप कॉर्लर क्रॉप टॉप के साथ पहन सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन आपको स्मार्ट लुक देगा। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए आप स्पोर्ट्स शूज या स्नीकर पेयर कर सकती हैं।
 
विज्ञापन

7 of 13
Scarf - फोटो : istock
कॉटन, कश्मीरी, रेशम स्कार्फ

जींस या ट्राउजर को आकर्षक लुक देने के लिए आप स्कार्फ या स्टोल को कई अलग-अलग तरीकों से पहनकर नया लुक पा सकती हैं। आप क्लासिक लूप स्टाइल या फिर अन्य प्रचलित तरीकों को अपनाकर भी नया लुक पा सकती हैं। कॉटन, कश्मीरी, रेशम, लिनन या शिफॉन के स्कार्फ को आप आकर्षक तरीके से पहन सकती हैं। फ्लोरल स्कार्फ को आप प्लेन टॉप या शर्ट के साथ पहन सकती हैं। यह आपको मॉडर्न और स्टाइलिश दिखाएगा।

8 of 13
shirt - फोटो : istock
आस्तीन को आधा मोड़कर

कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए शॉर्ट या एथेनिक स्कर्ट पहनना भी एक अच्छा विकल्प होता है। यह आपको बेहद स्टाइलिश लुक देगा। बेहतरीन इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए स्कर्ट को अच्छी टी-शर्ट के साथ मैच करके पहनें और साथ ही टी-शर्ट की आस्तीन को आधा मोड़कर नया लुक हासिल करें। इसके अलावा आप चाहें तो स्कर्ट को शॉर्ट कुर्ते या ट्यूनिक के साथ भी पहन सकती हैं। लुक को पूरा करने के लिए आप जूती और सिंपल ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को ट्राई कर सकती हैं।

9 of 13
white shirt - फोटो : instagram
फुल स्लीव या स्लीवलेस

अगर आप शर्ट पहनने की शौकीन हैं तो प्लेन व्हाइट शर्ट को ब्लू जींस या ट्राउजर के साथ पहन सकती हैं। नया लुक पाने के लिए ओवर साइज शर्ट को ट्राई करें। फुल स्लीव या स्लीवलेस शर्ट, दोनों आपको आकर्षक दिखाने में मदद करेंगी। इनको पहनकर आप बेहद खूबसूरत लगेंगी। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए आप बेली शूज या हील्स पहन सकती हैं, साथ में ओपन हेयर और लाइट मेकअप आपके लुक में चार-चांद लगा देंगे। अगर आप प्रोफेशनल लुक चाहती हैं तो फुल बटन डाउन कॉलर वाली शर्ट ट्राई करें।

10 of 13
women footwear - फोटो : istock
फुटवेयर भी है खास

पैरों की बात करें तो आप हमेशा आरामदायक और आकर्षक फुटवेयर को ही पहनना चाहेंगी। आप चाहें कितना भी अच्छा ड्रेसअप कर लें, लेकिन पैरों में अच्छा फुटवेयर न पहना हो तो इससे आपका लुक बिगड़ सकता है। हील्स हमेशा से कॉलेज गोइंग गर्ल्स की पहली पसंद रही हैं, वहीं फ्लैट फुटवेयर का क्रेज भी उनमें काफी रहता है।

फ्लैट फुटवेयर बेहतरीन लुक देने के साथ ही काफी कंफर्टेबल भी होते हैं। आप फंकी और कलरफुल बूट और स्नीकर्स भी ट्राई कर सकती हैं। आपके जूतों के संग्रह में राइडिंग बूट्स, स्नीकर्स, हाई हील्स, बैली, फ्लैट्स और वेजेज होने चाहिए।

11 of 13
hair style - फोटो : insatgram
हेयरस्टाइल बहुत जरूरी

कॉलेज गोइंग गर्ल्स को हर रोज नए हेयर स्टाइल देखने को मिलेंगे, लेकिन सभी हेयर स्टाइल आप पर भी अच्छे लगें, यह जरूरी नहीं। हेयर स्टाइल का अच्छा लगना चेहरे की बनावट पर भी निर्भर करता है, इसलिए अपने चेहरे के अनुसार ही प्रयोग करें, अन्यथा यह आपके लुक को बिगाड़ भी सकता है।

ध्यान रखने वाली बात यह है कि हेयर स्टाइल का चुनाव टॉप या कुर्ते के नेक डिजाइन के हिसाब से कर रही हैं या नहीं। नेक बड़ा या गोल हो तो बालों को खुला रख सकती हैं, साथ ही अगर दुपट्टे के साथ पेयर करना चाहती हैं तो बालों को टाई करें या बन बनाएं।

12 of 13
गोल्डन चश्मा - फोटो : अमर उजाला
अलग लुक के लिए चश्मे

चश्मे चेहरे का लुक पूरी तरह से बदल देते हैं, इसलिए अगर आप अपने लुक में बदलाव करना चाहती हैं तो कई अलग-अलग शेप वाले चश्मे पहनकर स्टाइलिश और कूल दिख सकती हैं। आप चाहें तो फंकी या बॉलीवुड स्टाइल के अनुसार भी चश्मे का चुनाव कर सकती हैं। मौसम चाहे जो भी हो, सनग्लास के साथ आपको कूल लुक मिलेगा ही। आप कलरफुल चश्मे भी ट्राई कर सकती हैं।
विज्ञापन

13 of 13
bag new - फोटो : istock
ज्वेलरी और बैग

स्टड बालियां, स्मार्ट वॉच, अंगूठियां और छोटे पेंडेंट सेट आपके लुक को कंप्लीट करने में मदद करेंगे। बैग्स में आप बैगपैक, साइड चेन बैग, डेनिम बैग और लेदर बैग को अपना सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें