फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी वेस्टर्न तो कभी ट्रेडिशनल, ईशा अंबानी ने कराया शानदार फोटोशूट, हर तस्वीर में दिख रहीं खूबसूरत

Mon, 17 Feb 2020 05:46 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
isha ambani - फोटो : instagram
अंबानी खानदान की बेटी ईशा अंबानी का लुक और स्टाइल लाजवाब है। बिल्कुल अपनी मां की तरह ईशा को पता होता है कि किस आउटफिट में उनका लुक सबसे ज्याद खूबसूरत और स्टाइलिश दिखेगा। अरमान जैन की शादी में वाइन कलर की साड़ी पहनकर नजर आईं ईशा अंबानी ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। एक बार फिर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें उनका स्टनिंग लुक हर किसी को भा रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
isha ambani - फोटो : instagram
ईशा अंबानी की इन तस्वीरों को डिजाइनर आमी पटेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें ईशा ने रोज पिंक कलर का वेलवेट का ब्लाउज पहना है। जिसमें पीटर पेन कालर बना हुआ है। साथ ही इस ब्लाउज के ऊपर जरदोजी की कढ़ाई की गई है। ईशा ने इस खूबसूरत ब्लाउज के साथ मिंट ग्रीन कलर का चिकनकारी कढ़ाई वाला दुपट्टा कंधे पर डाला हुआ है। जिसमें वो किसी प्रिंसेज से कम नहीं लग रहीं हैं। 


 
विज्ञापन

3 of 6
isha ambani - फोटो : instagram
ईशा ने इस खूबसूरत लहंगे चोली के साथ हरे रंग का मैचिंग का चोकर नेकपीस पहन रखा है। साथ में मांगटीका और कानों में झुमका ने उनके लुक को पूरा किया है।


 

4 of 6
isha ambani - फोटो : instagram
ईशा अंबानी का एक के बाद एक लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दो दिन पहले ही ईशा का वेस्टर्न लुक भी आमी पटेल ने शेयर किया था। जिसमें वो पीले और मरून रंग के फ्लोरल लांग गाउन में नजर आईं थीं। इस गाउन में रफल स्लीव लगी थी। साथ ही लांग ट्रेल भी इस गाउन में जोड़ी गई थी। 


 
विज्ञापन

5 of 6
isha ambani - फोटो : instagram
बता दें कि ईशा अंबानी इससे पहले अरमान जैन की शादी में वाइन रंग की सिकुइन साड़ी में नजर आ चुकी हैं। जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत नजर आया था। जिसे सब्यसाची ने डिजाइन किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
isha ambani wedding - फोटो : instagram
बता दें कि ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल 12 दिसंबर 2018 को हुई थी। उनकी शादी समारोह में देश दुनिया के बड़े दिग्गजों से लेकर बॉलीवुड के सितारे भी नजर आए थे। वहीं बेटी की शादी में मां नीता अंबानी बहुत ही खूबसूरत अंदाज में दिखीं थीं। नीता अंबानी ने शादी के लिए गोल्डन रंग का लहंगा पहना था जिसकी चुनरी पर वायलेट रंग से काम हुआ था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें