nora fatehi
- फोटो : instagram
लैक्मे फैशन वीक पिछले एक सप्ताह से चल रहा था। जिसमें बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक की हस्तियों का जलवा रैंप पर दिखा था। जिसमें करीना कपूर से लेकर सारा अली खान, तारा सुतारिया और जान्हवी कपूर भी शामिल थीं। हांलाकि इसके साथ ही एक और अभिनेत्री थी जिसने रैंप पर जलवा दिखाया और सबका ध्यान खींचने में कामयाब रहीं। वो हैं नोरा फतेही। नोरा ने लैक्मे फैशन वीक के रैंप पर काले रंग का बॉडी मोनोक्रोम ड्रेस पहना था।