फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मफेयर स्टाइल और ग्लैम अवॉर्ड में अनोखे लुक में दिखे सितारे, आयुष्मान को देखकर आ जाएगी हंसी

Wed, 04 Dec 2019 06:10 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : instagram
फिल्मफेयर ग्लैम और स्टाइल अवॉर्ड में बड़ी-बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। सितारों से सजी शाम में स्टाइल और फैशन का कॉम्पीटीशन न हो ऐसा हो नहीं सकता। चूंकि अवॉर्ड ही ग्लैम और स्टाइल का था तो एक से बढ़कर एक दिग्गज हस्तियों के फैशन का जलवा देखने को मिला। जिसमें कुछ ने अपने स्टाइल से दिल जीत लिए तो कुछ ऐसे फैशन ब्लंडर्स करके आए कि  ट्रोलर्स की नजारों में आ गए। आगे की स्लाइड में देखें फिल्मफेयर ग्लैम और स्टाइल अवॉर्ड में आए सितारों का लुक और खुद तय करें आपको सबसे ज्यादा कौन पसंद आया। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : instagram
स्टाइल अंदाज में जलवे बिखेरने के लिए सैनन सिस्टर्स साथ में आईं। अपने करियर की बुलंदियों का स्वाद चख रहीं कृति और नूपुर सैनन आजकल खूब चर्चा में हैं। बाकि खासियतों के साथ दोनों बहनों का फैशन सेंस भी अच्छा है। इस मौके पर नूपुर हरे रंग का फ्लेयर्ड गाउन और कृति काले रंग का शिमर हाई स्लिट गाउन पहनकर आई थीं।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : instagram
स्टाइल और ग्लैम का तड़का लगाने में पुरुष वर्ग भी पीछे नहीं रहा। जेंटलमैन लुक में सैफ अली खान और कार्तिक आर्यन नजर आए। वहीं काले रंग के वेलवेट सूट में डैपर बने करन जोहर का अंदाज भी देखते बनता है।

4 of 7
- फोटो : instagram
बी टाउन फैशनइस्टा की ए लिस्ट में शामिल अनुष्का शर्मा क्रीम रंग के सिल्क थाई हाई स्लिट गाउन में बिजली गिराते नजर आईं। अनुष्का ने मिनिमल मेकअप और मैचिंग हाई हील्स के साथ लुक पूरा किया। वहीं बॉलीवुड की न्यूबी अनन्या पांडे भी ब्लैक और पिंक रंग की मिनी ड्रेस में नजर आईं।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : instagram
अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाले बॉलीवुड के हैंडसम हंक आयुष्मान खुराना ऊपर से नीचे तक सफेद पहन 'गॉड फादर' लुक में पहुंचे। इस बार आयुष्मान का लुक कुछ खास पसंद नहीं आया।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : instagram
स्टाइल और ग्लैम अवॉर्ड में शिमर और फेदर ज्यादा देखने को मिला। खासकर अधिकतर अभिनेत्रियां गाउन में नजर आईं। कियारा अडवाणी पीले रंग के गाउन में नजर आईं। वहीं मौनी रॉय और नुसरत भरुचा ने शिमर और सीमलेस गाउन कैरी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : instagram
अवॉर्ड फंक्शन में टी-सीरीज की मालकिन दिव्या खोसला कुमार अलग अंदाज में नजर आईं। दिव्या की ड्रेस को जंपसूट कहें या गाउन हम कंफ्यूज हैं। वहीं ऑफ शोल्डर गाउन में सनी लियोनी भी कुछ खास नहीं लग रही थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें