लॉस वेगास में आयोजित हुई मिस यूनिवर्स 2017 के खिताब पर दक्षिण अफ्रीका की डेमी-ले नील-पीटर्स ने कब्जा कर लिया। जबकि, कोलंबिया की लॉरा गोंजालेज दूसरे और मिस जमैका डेविना बेनट तीसरे स्थान पर रहीं।
डेमी ले नील के खिताब जीतने पर पूर्व मिस यूनिवर्स आइरिस मिटेनायर ने उन्हें ताज पहनाया। बता दें कि मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता लॉस वेगस में आयोजित हुई, जिसमें दुनियाभर से 100 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था।
Relive our new #MissUniverse's answer to the Final Word. pic.twitter.com/czO8vgSiuU
— Miss Universe (@MissUniverse) November 27, 2017
मिस यूनिवर्स 2017
- फोटो : PTI
प्रतियोगिता में जिस सवाल से उन्होंने बाजी जीती वो था कि आपको अपनी किस विशेषता पर गर्व है और मिस यूनिवर्स के तौर पर आप उस विशेषता का इस्तेमाल कैसे करेंगी। जवाब में डेमी-ले ने कहा, 'मिस यूनिवर्स के तौर पर आप जो भी हैं, आपको खुद पर आत्मविश्वास होना चाहिए। मिस यूनिवर्स वो होती है जिसने कई पड़ावों को पार किया हो और वो दूसरी महिलाओं को उनके डरों से निकलने में मदद करने में सक्षम हो। मैं बिल्कुल वही हूं।'
22 साल की डेमी-ले ने नॉर्थ वेस्ट यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री है। डेमी-ले की सबसे बड़ी प्रेरणा उनकी सौतेली बहन हैं जो विकलांग हैं।
Congratulations to Demi-Leigh Nel-Peters, the winner of the 2017 #MissUniverse competition! pic.twitter.com/JYuQYc3Lvo
— Miss Universe (@MissUniverse) November 27, 2017
श्रद्धा शशिधर
- फोटो : Instagram
मिस वर्ल्ड का खिताब मानुषी छिल्लर के जीतने पर देश भर की निगाहें मिस यूनिवर्स के ताज पर थी, लेकिन यहां भारत को निराशा हाथ लगी। भारत की श्रद्धा शशिधर टॉप 16 में भी जगह नहीं बना पाई। मिस डीवा 2017 का खिताब जीतने के बाद श्रद्धा शशिधर से लोगों को काफी उम्मीदें थी, जिसके बाद वो सुर्खियों में आई। गौरतलब है कि पिछले 17 सालों से भारत मिस यूनिवर्स के ताज का इंतजार कर रहा है। साल 2000 में लारा दत्ता ने ये खिताब जीता था।
श्रद्धा शशिधर का जन्म चेन्नई में हुआ। 20 साल की श्रद्धा ने सोफिया कॉलेज फॉर वूमेन से मास कम्युनिकेशन में डिग्री ली है। फिलहाल श्रद्धा मुंबई में रहती हैं।