फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonarika Bhadoria Wedding: पेस्टल रंग छोड़ टीवी की 'पार्वती' ने शादी के लिए चुना लाल जोड़ा, मिल रही तारीफ

Fri, 23 Feb 2024 09:56 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देवो के देव महादेव में माता पार्वती का किरदार निभाने वाली सोनारिका भदौरिया ने सुहाग के लाल रंग को अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन के लिए चुना। 
विज्ञापन
1 of 5
पेस्टल रंग छोड़ टीवी की 'पार्वती' ने शादी के लिए चुना लाल जोड़ा - फोटो : instagram/Sonarika Bhadoria
Sonarika Bhadoria Wedding: देवों के देव महादेव की पार्वती सोनारिका भदौरिया 18 फरवरी को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड विकास पराशर के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने साल 2022 में धूमधाम से सगाई की थी। इसके बाद अब दोनों ने राजस्थान के रणथंभौर में एक दूसरे के साथ शाही अंदाज में सात फेरे लिए। उनकी शादी में सिर्फ उनके करीबी और खास दोस्त शामिल हुए थे। जैसे ही सोनारिका ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की तो लोगों ने उन पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया।

दरअसल, टीवी की पार्वती ने अपनी शादी के खास दिन के लिए लाल रंग का जोड़ा चुना। लाल रंग में उन्हें देखकर लोगों ने उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाया। जहां एक तरफ आजकल अभिनेत्रियां शादी के लिए पेस्टल रंग को चुन रही हैं, वहीं दूसरी तरफ सोनारिका ने शादी के लिए चटक लाल रंंग चुना। उनका ये लुक बेहद ही खास था, आइए इसके बारे में आपको बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पेस्टल रंग छोड़ टीवी की 'पार्वती' ने शादी के लिए चुना लाल जोड़ा - फोटो : instagram/Sonarika Bhadoria
कैसा था लुक

जहां एक तरफ अनुष्का शर्मा, आथिया शेट्टी, रकुल प्रीत, कियारा आडवाणी जैसी अभिनेत्रियों ने अपनी शादी के दिन पेस्टल रंग का लहंगा पहना, वहीं सोनारिका ने लाल फिशकट लहंगा पहनकर लोगों का दिल जीत लिया। वहीं अगर बात करें विकास के लुक की तो दूल्हेराजा विकास पराशर ने बेज कलर की शेरवानी के साथ अपने लुक को पूरा किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
पेस्टल रंग छोड़ टीवी की 'पार्वती' ने शादी के लिए चुना लाल जोड़ा - फोटो : instagram/Sonarika Bhadoria
फिशकट लहंगे को दी प्राथमिकता 

सोनारिका के लहंगे के रंग के साथ-साथ उनका स्टाइल भी काफी हटकर था। वैसे तो आजकल हर दुल्हन हैवी केन केन लगा लहंगा पसंद कर रही थी, लेकिन सोनारिका ने अपने खास दिन के लिए फिशकट लहंगे को चुना। ये लहंगा उनके पार्वती लुक की तरह ही लग रहा था। 

4 of 5
पेस्टल रंग छोड़ टीवी की 'पार्वती' ने शादी के लिए चुना लाल जोड़ा - फोटो : instagram/Sonarika Bhadoria
हैवी ज्वेलरी से पूरा किया लुक

एक्ट्रेस ने अपने वेडिंग लुक को पूरा करने के लिए माथे पर लाल छोटी बिंदी लगाई थी। इसके साथ गले में हैवी सा स्टोन वाला नेकपीस, माथे पर मांग टीका और छोटी की नथ उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। हाथों में भी उन्होंने पारंपरिक लाल चूड़ा पहना था। ग्लॉसी मेकअप और मैसी बन के साथ सोनारिका ने अपने वेडिंग लुक से सभी का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीवी की पार्वती - फोटो : instagram/Sonarika Bhadoria
दुपट्टा था खास 

एक्ट्रेस के इस वेडिंग लुक में सबसे खास उनका दुपट्टा था। इस नेट के दुपट्टे पर गोल्डन रंग की कढ़ाई थी, जो इसे और खूबसूरत बना रही थी। सोनारिका के इस पूरे वेडिंग लुक को देखकर लोग उनकी तुलना टीवी की माता पार्वती से ही कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें