सोनम कपूर को लोग स्टाइल डीवा ऐसे ही लोग नहीं कहते हैं। ड्रेस चाहे जो भी हो ट्रेडिशनल या वेस्टर्न दोनो में ही वो बखूबी चंजती है। अपनी आने वाली फिल्म द जोया फैक्टर के प्रमोशन के लिए अभी तक वो लाल साड़ी में कई बार नजर आ चुकी हैं। लेकिन इस बार मिसेज आहूजा लाल कुर्ते में शनि मंदिर पहुंची फिल्म के लिए आशीर्वाद लेने।
विज्ञापन
2 of 4
- फोटो : instagram
द जोया फैक्टर के प्रमोशन में व्यस्त सोनम कपूर लाल रंग के लूज कुर्ते में नजर आईं। अपने लुक को ऑल रेड लुक देने के लिए मैचिंग का पलाजो पहना गया है। इस कुर्ते की खास बात इसमें लगा गोटा पट्टी का पोटली बैग जो कुर्ते को बिल्कुल देसी लुक दे रहा है।
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : instagram
सोनम ने कुर्ता और पलाजो के साथ मैचिंग की लाल रंग की जूतियां पहनी हुई है।
ऐक्ससरीज की बात करें तो कान में पहनी हुई गोल्डेन चांद बाली बहुत ही खूबसूरत लग रही है और बालों में पीछे की तरफ बना ब्रेडेड बन उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है। साथ ही चेहरे पर गिरी कुछ जुल्फें सोनम के लुक में चार चांद लगा रही हैं।