फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर ने शेयर की पुरानी तस्वीरें, स्टाइलिश अंदाज में दिखा रहीं अदाएं।

Thu, 07 May 2020 10:35 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
सोनम कपूर घर में अपने पति के साथ लॉकडाउन का आनंद उठाते नजर आती है। अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने पति के लिए खाना बनाते वीडियो शेयर कर चुकी हैं। लेकिन इस बार सोनम अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करते नजर आ रही हैं। फैशनिस्टा सोनम फैशन और स्टाइल के मामले में दूसरी अभिनेत्रियों से दो कदम आगे ही रहती हैं। इस बार भी अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर उन्होंने ये बात साबित कर दी है कि वहीं बी टाउन की ओरिजनल फैशनिस्टा हैं। आगे की स्लाइड में देखें स्टाइलिश तस्वीरें।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि लोग उनके फोटोग्राफर का नाम बताएं क्योंकि उन्हें याद नहीं हैं। सोनम हर तस्वीर में काफी आकर्षक नजर आ रही हैं। सोफे पर ब्लैक टॉप और पिंक कलर की स्कर्ट में तैयार सोनम काफी खूबसूरत दिख रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर सोनम के पति आनंद आहूजा ने भी कमेंट किया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
वहीं दूसरी तस्वीर में सोनम बीज रंग का बॉडीकॉन ड्रेस पहने कुर्सी पर बैठी हैं। इसी ड्रेस में दूसरी तस्वीर के साथ सोनम ने कैप्शन में लिखा है क्वारंटीन लुक 2। 



 

4 of 5
- फोटो : instagram
सोनम अपनी थ्रोबैक तस्वीर में काफी गॉर्जियस दिख रही हैं। काले रंग के गाउन के साथ मैचिंग के स्टिलिटोज में सोनम बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। उनकी हर तस्वीर पर पति आनंद आहूजा ने कमेंट किया है।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : instagram
सोनम कपूर की हर तस्वीर में वो अपनी अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं। सिल्वर पैंट्स और टर्टल नेक टॉप के साथ हैवी ईयररिंग्स पहने सोनम बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें