फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद अबतक के सबसे खूबसूरत लुक में नजर आईं सोनम, लाल सूट में लग रहीं बेहतरीन

Sat, 07 Sep 2019 06:14 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड की मसक्कली और स्टाइल डीवा कही जाने वाली सोनम कपूर आहूजा का फैशन स्टेटमेंट शानदार है। कौन से सीजन में कैसा स्टाइल कैरी करना है ये सोनम सीखना चाहिए।हालांकि, वो खुद कहती हैं उनकी स्टाइलिंग के पीछे बहन रिया का हाथ है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय लेवल के फैशन शो में लगातार हिस्सा लेने वाली सोनम ने हाल ही में लाल रंग के अनारकली में सोलह श्रृंगार करके गणपति पूजा में स्पॉट हुईं। जो उनका अबतक बेहद शानदार और खूबसूरत लुक में से एक है। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनम इस समय अपनी अगली फिल्म द जोया फैक्टर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी फिल्म के एक इवेंट में सोनम लाल रंग में सजी नजर आईं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए समान ने लिखा 'देसी गर्ल'। इस लुक में फुल लेंथ लाल और सुनहरे रंग का अनारकली फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने डिजाइन किया है। ऑउटफिट का बेहतरीन होना तो लाजमी है क्योंकि मसाबा एक ब्रिलियंट डिजाइनर हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
शादी के बाद सोनम का अबतक का सबसे उम्दा लुक है। फुल लेंथ लाल और सुनहरे रंग के अनारकली पर गोल्डन वर्क किया गया है। सूट की फुल स्लीव्स पर भी पूरा काम है। गोल्डन वर्क वाले सूट के साथ प्लेन लाल दुपट्टा मैच किया गया है। 

4 of 5
इस लुक के साथ सोनम ने भारतीय महिला की तरह श्रृंगार भी किया है...जिसमें उनकी लाल बिंदी काफी आकर्षित कर रही है। dewy मेकअप, डार्क आईब्रो और पाउडर पिंक लिपस्टिक लुक को उम्दा बना रहे हैं। इसके साथ डिज़ाइनर देसी स्टाइल झुमका और मॉडर्न स्टाइल रिंग लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनम के इस लुक को खुद उनकी बहन रिया कपूर ने स्टाइल किया है। वहीं, ज्वेलरी आम्रपाली और घेणा ज्वैलर की हैं, हेयरस्टाइल अल्पा खिमानी ने किया हैं और मेकअप आरती नायर ने किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें