फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर अपने 'स्टाइलिश लुक्स' से दिल लूट ले गईं प्रियंका चोपड़ा, नई तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल

Sat, 07 Sep 2019 12:56 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
'फैशन आइकॉन' प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने गजब के फैशन स्टेटमेंट के लिए एक बार फिर चर्चा में हैं। प्रियंका की 'पावर ड्रेसिंग' ये बताती है कि कुछ भी करने के लिए जज्बा होना चाहिए। पिछले कुछ सालों से प्रियंका के फैशन में आए गजब के बदलाव उन्हें ट्रेंड सेटर की श्रेणी में लाकर खड़ा करते हैं। इंटरनेशनल फेम बन चुकी 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा जोनस का नया फोटोशूट इतना जबरदस्त है कि नजरें हटाना मुश्किल होगा। 
विज्ञापन

2 of 6
हाल ही में प्रियंका ने फैशन मैगजीन vogueindia के लिए शानदार फोटोशूट कराया है, जिसके गेस्ट एडिटर कोई और नहीं बल्कि दिग्गज फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी हैं। प्रियंका ने ये बात इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, vogueindia के साथ कुछ नया करने के लिए हाथ मिला रही हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका वोग कि सितंबर माह के कवर पेज पर प्रियंका सीरियस एक्सप्रेशन में मल्टी कलर कपडे में नजर आ रही हैं। ब्लश पिंक रंग के शीर टॉप और आसमानी रंगी की फ्लोरल पैंट पहने प्रियंका ने इस लुक के साथ काफी साडी 'जेम ज्वेलरी' मैच की है। 
विज्ञापन

3 of 6
दूसरे लुक में प्रियंका ने 'ग्रीन अटायर' कैरी किया है। देसी गर्ल का ये लुक काफी प्रोफेशनल है, जिसमें हरे रंग का सूट और क्रीम रंग की शर्ट पहनी है। ब्लेजर पर स्टाइलिश बेल्ट इसे अलग लुक दे रही है। मिनिमल मेकअप और मेसी बन हेयरस्टाइल वाले लुक को आप भी ऑफिस या प्रोफेशनल मीटिंग में कैरी कर सकती हैं। 

4 of 6
'ऑल ब्राउन' लुक में प्रियंका स्टनिंग लग रही हैं। फ्लैर्ड पैंट, टक इन टॉप, मैचिंग ब्लेजर एक पावर ड्रेसिंग की निशानी है। शेडेड सनीज और साथ में लेयर्ड नैक पीस लुक को सूट कर रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
इस मस्ती भरे मूड में प्रियंका का स्टाइलिश लुक काफी कूल है, जिसे संगीत, फ्रेंड्स पार्टी में भी कैरी किया जा सकता है। ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्रिप साड़ी के साथ स्टाइलिश ऑफ शोल्डर ब्लैक ब्लाउज की स्टाइलिंग शानदार है। खास बात ये है कि ये फर ब्लाउज है। जिसके साथ प्रियंका ने पीले नी बूट मैच किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियंका का ये लुक हमें काफी पसंद आया। चूंकि एडिटर फैशन डिज़ाइनर सब्यसाची हैं तो इंडी टच आना ही था। मैरून रंग के फुल स्लीव्स डीप नैकलाइन टॉप पर लाइट वर्क किया गया है। इसके साथ मैचिंग मल्टीकलर पैंट और ब्राउन बेल्ट कि स्टाइलिंग शानदार है। लुक के साथ एमराल्ड ग्रीन हैट बेहद खूबसूरत है और लुक को डिफरेंट अंदाज दे रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें