फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi-Zaheer Ganpati Look: गणपति पूजा में पति जहीर के साथ ट्यूनिंग करके सोनाक्षी ने दिखाया खूबसूरत अंदाज

Mon, 09 Sep 2024 04:44 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल ही में जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद पहली बार गणपति पूजा में शामिल हुए। जहां दोनों ने ट्यूनिंग करके कपड़े पहने हुए थे। 
विज्ञापन
1 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : instagram
Sonakshi-Zaheer Ganpati Look: कुछ समय पहले ही बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों ने अपने घरवालों और करीबी दोस्तों के बीच घर पर ही कोर्ट मैरिज की। दोनों ने अपनी शादी में भी अपना लुक काफी मिनिमल रखा था। शादी के बाद वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते हैं, जिस पर लोग भी काफी प्यार लुटाते हैं।

हाल ही में सोनाक्षी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों शादी के बाद पहली बार गणपति पूजा में शामिल हुए। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने ट्यूनिंग करके कपड़े पहने हुए थे। गणपति पूजा में दोनों का लुक काफी अच्छा लग रहा था। आइए आपको भी दोनों के खूबसूरत लुक की तस्वीरें दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : instagram
दोनों ने की थी ट्यूनिंग

सोनाक्षी ने शादी के बाद अपनी पहली गणपति पूजा में अपने पति जहीर इकबाल के साथ ट्यूनिंग की। इस दौरान सोनाक्षी ने नीले रंग का सूट पहना और जहीर ने भी ऑम्ब्रे शेड का कुर्ता पहना। इस कुर्ते और पायजामे में जहीर इकबाल काफी अच्छे लग रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : instagram
कैसा था सोनाक्षी का लुक

एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को खूबसूरत से हैवी अनारकली कुर्ते के साथ पूरा किया था। इस फुल स्लीव के खूबसूरत कुर्ते के साथ उन्होंने प्यारी सी स्कर्ट पहनी थी। कुर्ते पर हुआ हैवी काम उसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। 

4 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : instagram
मिनिमल ज्वेलरी से लुक दिखा खास 

अपने इस लुक को उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी से पूरा किया था। कानों में सिर्फ ईयररिंग पहने सोनाक्षी कमाल लग रहीं थीं। इसके साथ ही उन्होंने हाथों में बस एक डायमंड अंगूठी पहनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : instagram
मेकअप लगा खूबसूरत 

इस पूजा के दौरान सोनाक्षी ने अपने मेकअप को हल्का ही रखा था। हमेशा की तरह ही उन्होंने आंखों में विंग्ड आइलाइनर लगाया था, जिस वजह से उनकी आंखों की खूबसूरती कई गुना बढ़ गई थी। माथे पर बिंदी के साथ ब्लश पिंक रंग की लिपस्टिक की वजह से सोनाक्षी और खूबसूरत लग रहीं थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें