फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 लाख रुपये की लिपस्टिक से लेकर और भी बहुत कुछ , जानें लिपस्टिक से जुड़ी रोचक बातें

Wed, 16 Oct 2019 09:32 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अधिकरत लड़कियां लिपस्टिक लगाना पंसद करती हैं। लिप्सटिक हमारे लुक को एक नया रूप दे देती है। सिर्फ इतना ही नहीं लिपस्टिक लगाने से हमारा चेहरा भी  खिल उठता है। लेकिन क्या आप लिपस्टिक के बारे में पूरी तरह से जानती हैं शायद नहीं? तो आज हम आपको  लिपस्टिक से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिससे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं लिपस्टिक से जुड़ी कुछ रोचक बातें। 
विज्ञापन

2 of 6
आज जो लिपस्टिक आप इस्तेमाल करती हैं वह स्मज-प्रूफ़ होती हैं। लेकिन जब लिपस्टिक की खोज की गई थी , तब वह स्मज-प्रूफ़ नहीं होती थी। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान डर्मैटोलॉजिस्ट लैबोरैटरी में काम करते वक़्त केमिस्ट हेज़ल बिशप को  किस-प्रूफ़ फ़ॉर्मूला मिला था , जिसकी वजह से दुनिया और खासतौर पर महिलाओं को मिली स्मज-प्रूफ़ लिपस्टिक। 
विज्ञापन

3 of 6
क्या आप दुनिया की सबसे महंगी लिपस्टिक के बारे में जानते हैं? नहीं तो बता दें कि ग्वर्लेन की एक्सक्लूसिव किसकिस गोल्ड और डायमंडल लिपस्टिक दुनिया में सबसे महंगी लिपस्टिक है। इस लिपस्टिक की कीमत करीब रु42,61,570 है। यह लिप्सटिक 199 डायमंड्स और 110 ग्राम सोने से बनी हुई है। 

4 of 6
- फोटो : lipstick
क्या आप इस बात पर विश्वास कर पाएंगे  कि लिपस्टिक किसी रिलेशनशिप के लिए खतरा साबित हो सकती है। जी हां इंग्लैंड के ट्यूडर काल में एक कानून बनाया गया था। इस कानून के अंतर्गत अगर किसी महिला ने लिपस्टिक लगाकर शादी की तो उसका होने वाले पति को यह हक है कि वह शादी तोड़ सकता है। लेकिन खैरियत मनाइए कि आज यह कानून मान्य नहीं है। 
विज्ञापन

5 of 6
क्वीन एलिज़ाबेद प्रथम को लिपस्टिक से बेहद प्यार था। क्वीन एलिज़ाबेद प्रथम ने मरने से पहले भी लिपस्टिक लगा रखी थी। लिपस्टिक के प्रति उनका प्यार कुछ इस कदर था कि उन्होनें लिपस्टिक को करंसी के रूप में तब्दील कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जो महिलाएं रोजाना लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं वह अपने जीवन में लगभग 2 किलो लिपस्टिक खा जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें