फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक साड़ी में धूम मचा रही बंगाली बाला मौनी रॉय, यूजर्स बोले दुनिया की सबसे खूबसूरत नागिन 

Tue, 15 Oct 2019 04:13 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
टीवी से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय को सुर्खियों में बने रहना खूब आता है। 34 वर्षीय अभिनेत्री ने 2018 में अपना बी-टाउन डेब्यू किया और तब से वह हर किसी के दिल पर राज कर रही हैं। कभी अपने काम से तो कभी अंदाज और फैशन से मौनी चर्चा में रहती हैं। इस समय मौनी का इंस्टाग्राम फीड स्टनिंग और स्टाइलिश एथनिक आउटफिट्स से भरा पड़ा है, जिसे देखकर कोई भी वाह कह उठेगा। हो भी क्यों न इतने सारे त्योहार और शादी सीजन के बीच मौनी की फिल्म भी रिलीज होने वाली है। इन बेहतरीन लुक से आपको भी जरूर कुछ टिप्स मिल जाएंगे। लेकिन हाल ही में मौनी का ब्लैक साड़ी लुक इस कदर छाया हुआ है कि उनके चाहने वाले भी दुनिया की सबसे खूबसूरत नागिन का दर्जा दे चुके हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अपने इंस्टाग्राम पर ब्लैक साड़ी में फोटो पोस्ट करते हुए मौनी रॉय ने लिखा, 'साड़ी गर्ल फॉरएवर'। हालांकि मौनी जब भी साड़ी, सूट, या लहंगे में तस्वीर पोस्ट करती हैं तो लोग खूब पसंद करते हैं। एथनिक हो या वेस्टर्न मानना पड़ेगा कि मौनी का फैशन स्टेटमेंट एक नंबर है। 
विज्ञापन

3 of 4
आने वाली फिल्म के प्रमोशन के दौरान मौनी ने साड़ी पहनी। उनकी ब्यूटीफुल ब्लैक साड़ी अवंतिका एस पारवानी से है। ये साड़ी बाकि साड़ियों से अलग इसलिए है क्योंकि इसकी डिजाइनिंग अनोखी है। साड़ी के पल्लू पर रफल है जो उसे आम से खास बना रहा है। हाफ स्लीव्स ब्लाउज के साथ साड़ी को मैच किया गया है। इस लुक को खास बनाने के लिए आजकल ट्रेंड में छाए बेल्ट के साथ स्टाइलिंग की गई है। 
विज्ञापन

4 of 4
लुक के साथ मौनी ने न्यूड मेकअप किया है। ड्रीमी स्मोकी आई, स्टेटमेंट आईब्रोज और ग्लॉसी लिप्स में मौनी गॉर्जियस लग रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें