फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skirt Wearing Tips: एक ही स्कर्ट को कई तरह से कर सकते हैं स्टाइल, देखें इन अभिनेत्रियों के लुक्स

Mon, 02 Jun 2025 03:40 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Skirt Wearing Tips: यदि आप एक ही स्कर्ट को अलग-अलग तरीकों से स्टाइल करना चाहते हैं, तो हम आपको इसके टिप्स देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
एक ही स्कर्ट को कई तरह से कर सकते हैं स्टाइल - फोटो : instagram
Skirt Wearing Tips: महिलाओं के पास चाहे कितने भी कपड़े क्यों न हों, लेकिन फिर भी जब वो कहीं जाने के लिए खड़ी होंगी तो यही कहेंगी कि मेरे पास तो कपड़े हैं ही नहीं। यदि आपके साथ भी यही दिक्कत है, और आपको कहीं जाने से पहले समझ नहीं आता कि क्या पहनें तो हम आपकी इस समस्या का एक हल लेकर आए हैं।

हम आपको बताएंगे कि एक ही कपड़े को कितने अलग-अलग तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है। यहां हम आपको स्कर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। आप एक ही स्कर्ट को कई अलग-अलग तरह से स्टाइल करके अपने लुक को पूरी तरह से बदल सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
क्रॉप टॉप के साथ  - फोटो : instagram
क्रॉप टॉप के साथ 

युवा लड़कियों के लिए ये स्टाइल सबसे परफेक्ट है। वो स्कर्ट को ज्यादातर समय ऐसे ही कैरी करना पसंद करती हैं। काफी घेर वाली स्कर्ट क्रॉप टॉप के साथ काफी प्यारी लगती है। इसके साथ क्यूट लुक चाहती हैं तो अपने बालों को कर्ल करके उसमें क्यूट सी मैचिंग बो लगाएं। उससे आपका लुक अच्छा दिखेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
शर्ट के साथ - फोटो : instagram
शर्ट के साथ

यदि आप बॉस लेडी लुक कैरी करना चाहती हैं तो स्कर्ट के साथ मैचिंग शर्ट पहनें। कॉलर वाली शर्ट आपके लुक को स्टाइलिश बना देगी। इसके साथ बेल्ट अवश्य पहनें। इसे अलग तरह से स्टाइल करना है तो इसके साथ गले में ऑक्सीडाइज चोकर पहनें, ताकि आपका लुक अच्छा और क्लासी दिखे।

4 of 6
लहंगे के स्टाइल में - फोटो : instagram
लहंगे के स्टाइल में

यदि किसी पार्टी में आप स्कर्ट को एथनिक अंदाज में कैरी करना चाहती हैं तो उसके साथ मैचिंग ब्लाउज और दुपट्टा कैरी करें। दुपट्टे के कारण आपका अंदाज एथनिक लगने लगेगा। दुपट्टे को साधारण तरीके से डालने की बजाए इसे पिन की सहायता से अटैच करें। 
विज्ञापन

5 of 6
बोहो स्टाइल जैकेट के साथ करें स्टाइल - फोटो : instagram
बोहो स्टाइल जैकेट के साथ करें स्टाइल

आजकल बोहो आउटफिट, ज्वेलरी और बैग्स काफी ट्रेंड में हैं। इसे भी आप स्कर्ट के साथ स्टाइल कर सकते हैं। यदि आप ऐसी स्लीवलेस जैकेट स्टाइल कर रही हैं तो उसके साथ बेल्ट अवश्य पहनें, ताकि आपका लुक अच्छा और क्लासी दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जैकेट के साथ - फोटो : instagram
नॉर्मल जैकेट के साथ

इन सब से हटके कुछ अलग ट्राई करना है तो जैकेट के साथ इस स्कर्ट को पहनें। जैकेट के साथ स्कर्ट के साथ इसका लुक काफी प्यारा लगेगा। ऊपर से जैकेट पहन रहीं हैं तो टॉप की जगह ब्रालेट या फिर ट्यूब टॉप का भी आप इस्तेमाल कर सकती हैं। ये लुक देखने में अच्छा लगता है। इसके साथ चाहें तो अपने बालों में स्लीक स्टाइल से पोनीटेल बनाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें