फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makeup Remover: मेकअप हटाने के लिए मेकअप रिमूवर नहीं इन नेचुरल चीजों का करें इस्तेमाल

Fri, 16 Dec 2022 05:18 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मेकअप रिमूवर - फोटो : iStock
चेहरे पर मेकअप लगाना आजकल आम बात है। वाटरप्रूफ और जेल बेस्ड मेकअप केवल पानी से नहीं निकलते। इन्हें साफ करने और हटाने के लिए मेकअप रिमूवर आते हैं। लेकिन कई बार मेकअप रिमूवर चेहरे की त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आप चाहे तो नेचुरल चीजों के जरिए मेकअप हटा सकती हैं। इससे चेहरे से मेकअप भी हटता है और त्वचा भी हाईड्रेट हो जाती है। तो चलिए जानें कौन सी नेचुरल चीजें मेकअप रिमूवर के तौर पर इस्तेमाल की जा सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
olive oil
जैतून का तेल
जैतून का तेल प्राकृतिक मेकअप रिमूवर है। आप जैतून के तेल में गुलाब जल को मिलाकर होममेड मेकअप रिमूवर तैयार कर सकती हैं। इससे पूरा मेकअप आसानी से साफ हो जाता है। सेंसिटिव और ड्राई स्किन के लिए ये बिल्कुल परफेक्ट है। 
विज्ञापन

3 of 5
एलोवेरा जेल - फोटो : iStock
एलोवेरा जेल
एलोवेरा पेड़ की पत्तियों से आप गूदा निकालकर चेहरे के मेकअप को पोंछ सकती हैं। या फिर मार्केट में मिलने वाले एलोवेरा जेल की मदद से भी मेकअप साफ किया जा सकता है। आंख और आसपास के हिस्से के मेकअप को साफ करने के लिए एलोवेरा जेल में बादाम का तेल मिलाकर रख लें। ये मेकअप हटाने का काफी सुरक्षित तरीका है। 

4 of 5
baby - फोटो : Istock
बेबी ऑयल
बच्चों की बहुत ही नाजुक त्वचा के लिए तैयार बेबी ऑयल का इस्तेमाल मेकअप रिमूवर के तौर पर आप कर सकती हैं। ये तरीका सामान्य से हटकर है लेकिन कारगर है। पलकों के ऊपर लगे मस्कारे को साफ करने के लिए बेबी ऑयल को आराम से इस्तेमाल में लाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
milk - फोटो : iStock
कच्चा दूध
कच्चे दूध की मदद से भी मेकअप हटाया जा सकता है। कॉटन बॉल्स में कच्चे दूध को लेकर इससे मेकअप को पोंछ लें। आंखों के आसपास का मेकअप भी कच्चे दूध की मदद से आराम से साफ किया जा सकता है। मेकअप को साफ करने के बाद चेहरे पर सीरम या मॉइश्चराइजर को जरूर लगाएं। इससे चेहरे की त्वचा को नमी मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें