फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: ऑफिस वाली पार्टी के लिए होना है तैयार तो इन लुक्स को करें ट्राई

Sun, 22 May 2022 11:41 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
hina khan - फोटो : instagram
ऑफिस में होने वाली पार्टी के लिए जाना है तो आप इन एक्ट्रेस के लुक को ट्राई कर सकती हैं। सेमी फॉर्मल लुक के साथ ये आपको काफी सिंपल और स्टाइलिश लुक देंगे। महिलाएं अक्सर अपने लुक्स और स्टाइल के साथ समझौता नहीं करना चाहतीं। ऐसे में जब ऑफिस की तरफ से हो रही पार्टी की बात आती हैं। तो अपने कपड़ों को लेकर और भी ज्यादा सोच-विचार करने लगती हैं। जिससे कि पार्टी में सबसे अलग और सिंपल लुक में नजर आएं। ऐसे में इन सेमी फॉर्मल ड्रेस को अपनी आलमारी में जगह दें। 
विज्ञापन

2 of 5
hina khan - फोटो : instagram
स्कर्ट के साथ चुनें ब्लेजर
स्कर्ट के साथ ब्लेजर का कांसेप्ट बहुत पुराना है। लेकिन ऐसी लाइट फैब्रिक की लेयर वाली एस्मेट्रिक स्कर्ट के साथ राइट फिटिंग की ब्लेजर को पहन कर आप पार्टी में सबसे अलग लगेगी। वहीं हिना खान की इस ड्रेस के साथ मेकअप और हेयरस्टाइल तक सबकुछ बिल्कुल परफेक्ट है। जिसे आप आसानी से कॉपी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
hina khan - फोटो : instagram
ऑफिस की तरफ से हो रही मीटिंग या फिर लंच के लिए जाना है तो खुद को स्टाइलिश तरीके से प्रेंजेंट करें। इसके लिए आप चाहें तो ब्लैक कलर के अलावा किसी और कलर को चुनें जैसे ब्लू. पर्पल या फिर लैवेंडर कलर। ये आपको फॉर्मल लुक देने के साथ ही स्टाइलिश भी दिखाएंगे। 

4 of 5
hina khan - फोटो : instagram
अगर आप किसी कलीग की शादी में जाने के लिए किसी कंफर्टेबल ड्रेस का चुनाव करना चाहती हैं। तो लांग लेंथ की मैक्सी ड्रेस को चुन सकती है। ये आपको परफेक्ट तरीके से स्टाइलिश दिखाने के साथ ही कंफर्टेबल भी लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hina khan - फोटो : instagram
हाई स्लिट करें ट्राई
अगर आप किसी लंच या डिनर पर खुद को स्टाइलिश लेकिन कंफर्ट वियर में देखना चाहते हैं। तो रैप ड्रेस को चुनें। जो कि बॉडी फिटिंग की हो और इसमे स्लिट बनी हो। हालांकि ज्यादा हाई स्लिट की बजाय नी लेंथ या फिर थाई लेंथ स्लिट आपको ना केवल स्टाइलिश दिखाएगी बल्कि इसमे आप कंफर्टेबल भी महसूस करेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें