Simple Finger Mehndi Design: आजकल लड़कियां हथेलियों में भर-भर कर मेहंदी डिजाइन नहीं लगाना चाहती हैं। मिनिमम मेहंदी डिजाइन की चाहत में अधिकतर लड़कियां बेल डिजाइन, अरेबिक डिजाइन या गोल डिजाइन लगाती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन से हथेलियां पूरी मेहंदी ने नहीं रची होती, बल्कि कुछ हिस्से में ही मेहंदी लगी रहती है। हालांकि अब ट्रेंड अधिक मिनिमम डिजाइन का है। इसमें सिर्फ उंगलियों में मेहंदी लगाई जाती है। अगर आप फुल हैंड मेहंदी पसंद नहीं करतीं या जल्दी में हैं, तो सिर्फ उंगलियों पर डिटेल्ड मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। इसमें मेहंदी से उंगलियां भरी नहीं जाती हैं, बल्कि उंगलियों में मेहंदी की बारीक डिजाइन लगाई जाती है।
इस डिजाइन से आपकी हथेलियां भी खूबसूरत दिखेंगी और ये स्टाइलिश भी लगेगा। उंगलियों की मेहंदी डिजाइन में रिंग स्टाइल मेहंदी, डॉट एंड लाइन पैटर्न, अरेबिक उंगलियों की बेल नेट डिजाइन बना सकते हैं। अगर आप भी उंगलियों में मेहंदी डिजाइन बनाना चाहती हैं तो यहां से कुछ आइडिया ले सकती हैं।