How To Control Hair Fall In Monsoon Season: बारिश के मौसम में ज्यादातर लोग बालों के झड़ने से परेशान होते हैं, इसी के चलते हम आपको एक नुस्खा बताने जा रहे हैं, ताकि आपके बाल जड़ से मजबूत बनें।
विज्ञापन
1 of 6
बारिश में झड़ रहे हैं बाल तो ये नुस्खा ट्राई करें, मिलेगी राहत
- फोटो : adobe stock
How To Control Hair Fall In Monsoon Season: बारिश का मौसम वैसे तो काफी सुहावना होता है, लेकिन इस मौसम में तमाम तरह की परेशानियां सामने आती हैं। इन्हीं दिक्कतों में शामिल है हेयर फॉल का होगा। जी हां, बारिश के मौसम में नमी की वजह से बालों की जड़ें काफी कमजोर हो जाती हैं, जिस कारण हेयर फॉल काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसके अलावा गंदा पानी, पसीना और स्कैल्प की सफाई न होने से बालों का झड़ना आम हो जाता है।
अगर आप भी हेयर फॉल से परेशान हैं और गंजापन का डर आपको भी सता रहे हैं, तो ये लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताएंगे, जिसको आजमाने के बाद आप भी हेयर फॉल से राहत पा सकते हैं। खास बात ये है कि इस नुस्खे को आजमाना काफी आसान है, और इससे किसी तरह के साइड इफेक्ट का खतरा नहीं होता।
विज्ञापन
2 of 6
इस नुस्खे को आजमाने की विधि
- फोटो : Freepik.com
इस नुस्खे को आजमाने की विधि
इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपको तीन चीजों की जरूरत पड़ेगी। इन चीजों में 2 चम्मच मेथी दाना, 4 चम्मच नारियल तेल और 1 चम्मच प्याज का रस सबसे अहम माना जाता है।
विज्ञापन
3 of 6
मिश्रण तैयार करने की विधि
- फोटो : Freepik.com
मिश्रण तैयार करने की विधि
हेयर फॉल को रोकने के लिए आप इन तीन चीजों का मिश्रण तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तो मेथी दानों को रातभर पानी में भिगो दें। अगर आप ऐसा करेंगे तो इससे मेथी पूरी तरह से फूल जाएगी।
4 of 6
मिश्रण तैयार करने की विधि
- फोटो : Adobe stock
फूली हुई मेथी का पेस्ट बनाना ज्यादा आसान होता है। जब मेथी भूल जाए तो सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट में नारियल तेल में मिलाएं। इन दोनों चीजों को मिक्स करने के बाद इसमें प्याज का रस भी मिला दें। बस ये पेस्ट तैयार है।
विज्ञापन
5 of 6
इस्तेमाल करने का तरीका
- फोटो : Freepik
इस्तेमाल करने का तरीका
इस मिश्रण को तैयार करना काफी आसान है। इसके लिए बस ये ध्यान रखें कि पेस्ट को गंदे बालों में न लगाएं, वरना आपकी दिक्कत कम होने की जगह बढ़ जाएगी। तो अपने साफ बालों को पहले तो छोटे-छोटे भागों में बांट लें और फिर इस मिश्रण को स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। इसके बाद 30-45 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें। 45 मिनट के बाद अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
इस पेस्ट को आप हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका असर आपको दो से तीन हफ्तों में आसानी से दिखने लगेगा। यदि ज्यादा हेयर फॉल हो रहा है तो किसी डॉक्टर से सलाह लें, वरना आपकी दिक्कत बढ़ सकती है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।