Side Effect Of Gel Nail Extension: नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आजकल महिलाएं नेल एक्सटेंशन का सहारा लाती हैं। वैसे तो ये कई प्रकार के होते हैं लेकिन जेल नेल एक्सटेंशन आजकल महिलाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हो गए हैं। इनसे नाखूनों को एक आकर्षक और शानदार लुक मिलता है, जिससे हाथों की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।
खास बात ये है कि जेल नेल एक्सटेंशन देखने में लगते भी काफी प्यारे हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि जितना आकर्षक इनका लुक होता है, उतने ही इसके कुछ नुकसान भी हैं, जिनके बारे में जानना बहुत जरूरी है। यदि आप भी जेल नेल एक्सटेंशन करवाने का सोच रही हैं, तो इसके नुकसानों को समझना जरूरी है। इस लेख में हम आपको जेल नेल एक्सटेंशन के बारे में पूरी जानकारी देंगे, ताकि आप बेहतर निर्णय ले सकें।