फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lipstick Shades: सांवला रंग है तो इन लिपस्टिक के रंगों को अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें

Tue, 18 Nov 2025 12:37 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lipstick Shades For Brown Skin: जिन लड़कियों का रंग सांवला होता है, वो अक्सर इस संशय में रहती हैं कि उनपर कैसी लिपस्टिक जचेगी। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
सांवला रंग है तो इन लिपस्टिक के रंगों को अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें - फोटो : Adobe stock
Lipstick Shades For Brown Skin: सही लिपस्टिक का शेड चेहरे की खूबसूरती को और भी निखार सकता है, जबकि गलत लिपस्टिक आपके लुक को पूरी तरह से बिगाड़ सकती है। इसलिए इसका चुनाव बहुत महत्वपूर्ण होता है। अक्सर महिलाओं को लगता है कि उनपर हर शेड अच्छा लगेगा, पर ऐसा नहीं है।

कपड़ों की तरह लिपस्टिक का चयन भी हमेशा अपने स्किन टोन के हिसाब से ही लेना चाहिए। ऐसे में दिक्कत आती है उन लड़कियों के सामने, जिनका रंग सांवला होता है, क्योंकि गलत शेड उनका लुक बिगाड़ देता है। ऐसे में अगर आप सही रंग का चुनाव करें तो आपके सांवले रंग पर भी लिपस्टिक बेहतरीन दिख सकती है। 

इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे लिपस्टिक शेड्स के बारे में बताएंगे, जो खास तौर पर सांवली त्वचा पर बहुत अच्छे लगते हैं। इन शेड्स के जरिए आप अपने चेहरे को और भी आकर्षक बना सकती हैं।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
न्यूड शेड्स - फोटो : Adobe stock
 न्यूड शेड्स

आजकल ज्यादातर लड़कियों और महिलाओं को न्यूड शेड की लिपस्टिक खूब पसंद आती है। खासतौर पर न्यूड लिपस्टिक रंगों का चुनाव सांवली त्वचा पर बहुत अच्छा लगता है। ये शेड्स आपके चेहरे को एक प्राकृतिक और सॉफ्ट लुक देते हैं। न्यूड में कई शेड्स ऐसे आते हैं, जो अजीब दिख सकते हैं, इसलिए इसका चयन भी सोच कर करें।

 
विज्ञापन

3 of 6
डीप रेड - फोटो : Adobe stock
डीप रेड

अक्सर महिलाओं को लगता है कि डीप लाल रंग की लिपस्टिक सिर्फ गोरे रंग की लड़कियों पर जचती है। जबकि ऐसा नहीं है। गहरे लाल रंग के लिपस्टिक शेड्स सांवली त्वचा पर बेहद आकर्षक दिखते हैं। खासतौर पर ऐसे शेड पार्टी और इवेंट्स के लिए परफेक्ट माने जाते है। इसे जब आप पार्टी के मौके पर कैरी करेंगी तो आपका लुक अच्छा दिखेगा।

 

4 of 6
कोरल शेड्स - फोटो : Adobe stock
कोरल शेड्स

 कोरल रंगों का इस्तेमाल सांवली त्वचा पर आपकी खूबसूरती को निखारता है। ये शेड्स गुलाबी-नारंगी और पीले रंग के मिश्रण से तैयार होते हैं। इन रंगों को युवा लड़कियां काफी पसंद करती हैं, क्योंकि कोरल शेड्स चेहरे पर ताजगी और युवा लुक देने का काम करते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
ब्राउन शेड्स - फोटो : Adobe stock
ब्राउन शेड्स

ब्राउन रंग के लिपस्टिक शेड्स सांवले रंग पर बहुत अच्छे लगते हैं। ये शेड्स एक क्लासिक और सलीकेदार लुक देते हैं। ये शेड उन महिलाओं पर खूब जचते हैं, जो वर्किंग हैं। ऑफिस के हिसाब से ऐसे रंग कमाल के लगते हैं और इसमें लुक काफी एलिगेंट दिखता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गुलाबी शेड - फोटो : Adobe stock
गुलाबी शेड

फ्यूशिया और हल्के गुलाबी शेड्स उन लड़कियों के लिए बेहतरीन होते हैं जिनकी त्वचा सांवली होती है, क्योंकि ये रंग चेहरे पर एक फ्रेश और ब्राइट लुक लाते हैं। दिन में अगर कहीं आप घूमने जा रही हैं तो गुलाबी रंग की फैमिली की लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि ये भी खूब प्यारा दिखता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें