लिपस्टिक और ब्लश दोनों के इन्ग्रीडिएंट्स अलग-अलग होते हैं और चेहरे की त्वचा पर इनका अलग प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि लिपस्टिक को ब्लश की तरह इस्तेमाल करने के क्या नुकसान हो सकते हैं
विज्ञापन
1 of 7
लिपस्टिक को ब्लश की जगह करती हैं इस्तेमाल तो जान लें इसके नुकसान
- फोटो : Adobe stock
Side Effect Of Lipstick: महिलाओं के लिए मेकअप काफी अहम होता है। हर महिला घर से निकलने से पहले कछ प्रोडक्ट इस्तेमाल अवश्य करती है। इन मेकअप प्रोडक्ट में अब ब्लश शामिल हो गया है। हर स्किन टाइप और टोन के हिसाब से बाजार में ब्लश मिलता है।
पर, अक्सर महिलाएं जल्दी में या मेकअप की कमी होने पर लिपस्टिक को ब्लश की तरह इस्तेमाल कर लेती हैं। ये देखने में अच्छा लग सकता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि ऐसा करना आपकी स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है? लिपस्टिक को चेहरे पर इस्तेमाल करने के काफी नुकसान होते हैं, जिस बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
पोर्स बंद हो सकते हैं
- फोटो : Adobe stock
पोर्स बंद हो सकते हैं
लिपस्टिक में हैवी वैक्स, ऑयल होता है, जो त्वचा के पोर्स को बंद कर सकते हैं। इससे पिंपल्स, एक्ने और ब्लैकहेड्स होने की संभावना बढ़ जाती है, खासकर ऑयली स्किन वालों के लिए। ऐसे में लिपस्टिक का इस्तेमाल कभी भी ब्लश की तरह न करें।
विज्ञापन
3 of 7
त्वचा में हो सकती है इरिटेटशन
- फोटो : Adobe stock
त्वचा में हो सकती है इरिटेटशन
लिपस्टिक में मौजूद केमिकल और प्रिजर्वेटिव्स स्किन को ड्राई कर सकते हैं। इससे चेहरे पर लाल चकत्ते, खुजली और जलन हो सकती है। ऐसे में यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है तब तो आपको लिपस्टिक को ब्लश की तरह इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ।
4 of 7
हो सकते हैें चेहरे पर दाग-धब्बे
- फोटो : Adobe stock
हो सकते हैें चेहरे पर दाग-धब्बे
लिपस्टिक में डार्क पिगमेंट और आर्टिफिशियल कलर होते हैं, जो लगातार चेहरे पर लगाने से पिगमेंटेशन और दाग-धब्बों का कारण बन सकते हैं। इसके साथ-साथ अगर आप डार्क शेड्स का इस्तेमाल कर रही हैं, तो स्किन नेचुरल टोन खो सकती है।
विज्ञापन
5 of 7
हार्श केमिकल्स स्किन डैमेज कर सकते हैं
- फोटो : Adobe stock
हार्श केमिकल्स स्किन डैमेज कर सकते हैं
लिपस्टिक में लेड, पैराबेन्स, आर्टिफिशियल फ्रेग्रेंस और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो चेहरे की नाज़ुक त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लंबे समय तक ऐसा करने से स्किन समय से पहले बूढ़ी दिखने लगती है और झुर्रियां जल्दी आ सकती हैं।
विज्ञापन
6 of 7
त्वचा पर बैक्टीरिया जम सकते है
- फोटो : Adobe stock
त्वचा पर बैक्टीरिया जम सकते है
लिपस्टिक में मौजूद वैक्स और ऑयल बैक्टीरिया को आकर्षित कर सकते हैं। इससे त्वचा पर इन्फेक्शन, खुजली और जलन हो सकती है। इसलिए इसके इस्तेमाल से बचें।
जरूरत पड़ने पर ऐसे करें इस्तेमाल
- फोटो : Adobe stock
जरूरत पड़ने पर ऐसे करें इस्तेमाल
यदि आप जरूरत पड़ने पर लिपस्टिक का इस्तेमाल चेहरे पर कर रही हैं तो पहले मॉइस्चराइजर या प्राइमर मिलाकर लिपस्टिक को हल्का कर लें। लाइट और नेचुरल शेड्स वाली लिपस्टिक का ही इस्तेमाल करें। हमेशा मेकअप वाइप्स या क्लींजर से अच्छी तरह साफ करें ताकि पोर्स बंद न हों।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।