फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Straightener Side Effects: रोजाना बालों में करती हैं हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल तो इसके नुकसान जान लें

Fri, 26 Sep 2025 12:18 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hair Straightener Side Effects: अगर आप भी अपने बालों को स्टाइल करने के लिए हर रोज हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करती हैं तो ये लेख आपके काम का है। 
विज्ञापन
1 of 6
रोजाना बालों में करती हैं हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल तो इसके नुकसान जान लें - फोटो : Adobe stock
Hair Straightener Side Effects: कौन महिला या लड़की नहीं चाहता कि उसका लुक बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लिए हमेशा परफेक्ट दिखे। इसके लिए वो अपने आउटफिट से लेकर मेकअप तक का खास ध्यान रखती हैं। इसके लिए वो अपने बालों को भी हर रोज स्टाइल करती हैं। ट्रेंड की बात करें तो आजकल स्ट्रेट बालों का ट्रेंड है, ऐसे में हर लड़की और महिला सुंदर, सिल्की और स्ट्रेट बालों के लिए हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करती है।

ये इंस्टेंट लुक तो देता है, लेकिन अगर आप हर दिन या नियमित रूप से स्ट्रेटनर का उपयोग करती हैं, तो ये आपकी हेयर हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। बिना सही जानकारी और प्रोटेक्शन के हेयर स्ट्रेटनिंग से बालों को गंभीर नुकसान पहुंचता है। यहां इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे नुकसानों के बारे में बताएंगे, जो तब होते हैं, जब आप रोजाना हेयर स्ट्रेटनर इस्तेमाल करती हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
बालों का रूखापन बढ़ेगा - फोटो : Adobe stock
बालों का रूखापन बढ़ेगा

हीटिंग टूल्स बालों की नेचुरल नमी छीन लेते हैं, जिससे बाल बेजान और रूखे हो जाते हैं। इसलिए विषेशज्ञ रोजाना हेयर स्ट्रेटर का इस्तेमाल करने से मना करते हैं। जब बालों का रूखापन बढ़ जाता है तो ये दिखने में भी अजीब लगते हैं। इसलिए रोजाना इसके इस्तेमाल से बचें। 

 
विज्ञापन

3 of 6
बढ़ेगा हेयर फॉल - फोटो : freepik
बढ़ेगा हेयर फॉल

यदि आप नियमित रूप से रोजाना स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करेंगी तो इससे बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। बालों की जड़ें कमजोर होने से धीरे-धीरे हेयर फॉल बढ़ने लगता है। इससे कई बार स्प्लिट एंड्स की समस्या बढ़ जाती है, जिससे बाल और भी ज्यादा बेजान दिखते हैं। 

 

4 of 6
स्कैल्प पर असर - फोटो : Adobe stock
स्कैल्प पर असर

स्ट्रेटनर भी एक हीटिंग टूल ही होता है। ऐसे में बार-बार गर्मी की वजह से स्कैल्प पर ड्राईनेस और इरिटेशन हो सकती है, जिससे डैंड्रफ और खुजली की समस्या हो सकती है। कई बार तो ये दिक्कतें इतनी बढ़ जाती हैं, कि डॉक्टर तक की सलाह लेनी पड़ सकती है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
बालों का रंग उड़ेगा - फोटो : Adobe stock
बालों का रंग उड़ेगा

अगर आप अपने बालों में रंग या डाई का इस्तेमाल करती हैं तो हेयर स्ट्रेटनर आपके बालों का रंग उड़ा सकता है। इसके नियमित इस्तेमाल से बालों का रंग  जल्दी फीका पड़ने लगता है और बालों की प्राकृतिक बनावट खराब हो जाती है। ये बालों के प्राकृतिक रंग को भी डैमेज करता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कैसे करें बचाव ? - फोटो : Adobe stock
कैसे करें बचाव ?

 हर बार स्ट्रेटनिंग से पहले हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे लगाएं।
 सप्ताह में 2 बार डीप कंडीशनिंग करें।
 बालों को प्राकृतिक तरीके से सूखने दें।
हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल हफ्ते में 1-2 बार से ज्यादा न करें।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें