Latest Saree Designs 2025: अगर आप भी अपने लिए साड़ी खरीदना चाहती हैं तो यहां हम कुछ लेटेस्ट विकल्प आपको दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी इस करवा चौथ दिखें सबसे अलग और खूबसूरत।
विज्ञापन
1 of 7
करवा चौथ पर खरीद सकती हैं इस तरह की साड़ियां
- फोटो : instagram
Latest Saree Designs 2025: करवा चौथ का त्यौहार हर विवाहित महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और खुद को सबसे सुंदर दिखाना चाहती हैं। ये त्योहार हर साल करवा चौथ का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है, जिसकी तैयारी सुहागिन महिलाएं कई-कई दिन पहले से शुरू कर देती हैं।
तो अगर आप भी करवा चौथ पर कुछ अलग और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो एक बेहतरीन साड़ी से बेहतर विकल्प कोई नहीं हो सकता। साड़ी सिर्फ एक पारंपरिक पहनावा नहीं, बल्कि आपके लुक को ग्लैमरस बनाने का एक खास जरिया भी है। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी शानदार साड़ियों के बारे में जो न केवल ट्रेंड में हैं, बल्कि आपको हिरोइन जैसा लुक देने में भी मदद करेंगी।
विज्ञापन
2 of 7
रेड बनारसी साड़ी
- फोटो : instagram
रेड बनारसी साड़ी
अगर आप पारंपरिक लुक चाहती हैं तो रेड कलर की बनारसी साड़ी अपने लिए खरीदें। लाल रंग करवा चौथ के लिए सबसे क्लासिक और शुभ रंग होता है। बनारसी सिल्क साड़ी पर गोल्डन जरी वर्क आपको रॉयल लुक देगा। इसके साथ अपने बालों में बन और गजरा लगाएं, और गोल्डन ज्वेलरी के साथ लुक को कंप्लीट करें।
विज्ञापन
3 of 7
कांजीवरम सिल्क साड़ी
- फोटो : instagram
कांजीवरम सिल्क साड़ी
साउथ इंडियन टच वाली कांजीवरम साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। गोल्डन बॉर्डर और ब्राइट कलर्स में यह साड़ियां बेहद खूबसूरत दिखती हैं। इस तरह की साड़ी ज्यादातर नयी दुल्हनों के पास देखी जाती है। ऐसी साड़ी के साथ टेंपल ज्वेलरी और मंगलसूत्र कैरी करना कतई न भूलें। उसी से आपका लुक अच्छा दिखेगा।
4 of 7
सीक्विन साड़ी
- फोटो : Instagram
सीक्विन साड़ी
अगर आप कुछ ग्लैमरस लुक कैरी करना चाहती हैं, तो नेट साड़ी पर सीक्विन वर्क परफेक्ट रहेगा। ये आपको एक सेलिब्रिटी वाला टच देगा। सीक्विन साड़ी के साथ मेकअप को हल्का ही रखें, क्योंकि ये साड़ी अपने आप में ही काफी ग्लैमरस होती है। इसके साथ स्मोकी आईज बनाएं, ताकि आपका लुक अलग दिखे।
विज्ञापन
5 of 7
क्रेप साड़ी
- फोटो : instagram
क्रेप साड़ी
अगर आपको हल्की साड़ी पहननी है तो जॉर्जेट या क्रेप फैब्रिक सही रहेगा। इस पर फ्लोरल या डिजिटल प्रिंट्स भी अच्छे लगते हैं। क्रेप फैब्रिक की साड़ी के साथ आप स्लीवलेस और बैकलेस ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। ऐसी साड़ी आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगी। ऐसी साड़ी आपको बड़ी ही आसानी से ऑनलाइन मिल जाएगी।
विज्ञापन
6 of 7
ऑर्गेन्जा साड़ी
- फोटो : instagram
ऑर्गेन्जा साड़ी
ये ट्रेंडिंग फैब्रिक आपके लुक में एलिगेंस और मॉडर्न टच दोनों लाता है। पेस्टल शेड्स में ऑर्गेन्ज़ा साड़ी बहुत रॉयल दिखती हैं। यदि आपके पास ऑर्गेन्ज़ा साड़ी है, या आप ऐसी साड़ी खरीदना चाह रही हैं तो इसे अभी से खरीदकर तैयार करा लें। मिनिमल ज्वेलरी और न्यूड मेकअप के साथ ऑर्गेन्ज़ा साड़ी बेहद ही कमाल की लगती है।
शिफॉन साड़ी पहनना आसान होता है और ये हर बॉडी टाइप पर फबती है। तो अगर आप शिफॉन फैब्रिक की साड़ी पहनना चाहती हैं तो इससे अच्छा विकल्प आपके लिए कुछ हो ही नहीं सकता। इसमें आप रेड या मरून शेड ट्राई कर सकती हैं। शिफॉन साड़ी को स्लीक हेयर स्टाइल और चोकर नेकलेस से कंप्लीट लुक बनाएं।