फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palak Tiwari: पलक तिवारी की रैंप वॉक देख यूजर्स ने कर दिया ट्रोल, बोले-आप ये मत करो

Mon, 23 May 2022 11:43 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
palak tiwari - फोटो : instagram
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी सॉन्ग बिजली-बिजली के हिट होने के साथ ही स्टार बन गई हैं। लोग पलक तिवारी की खूबसूरती के फैन हो गए हैं। वहीं पलक भी एक्टिंग से लेकर डांसिंग में हाथ आजमा रही हैं। इसके साथ ही वो मॉडलिंग में छाई हैं। लैक्मे फैशन वीक के बाद अब वो दिल्ली टाइम्स फैशन वीक के रैंप पर वॉक करते दिखीं। अपने ग्लैमरस लुक से पलक ने फैंस को इंप्रेस कर लिया। 
विज्ञापन

2 of 5
palak tiwari - फोटो : instagram
पलक तिवारी स्मार्ट वॉच ब्रांड फायर-बोल्ट के लिए शो स्टॉपर बनीं। जहां रैंप पर वॉक करने के लिए पलक ने ऑल ब्लैक आउटफिट को चुना था। ब्लैक लेदर की पैंट के संग पलक ने ब्लैक जैकेट को मैच किया था। वहीं इस जैकेट के साथ ब्रालेट कैरी की थी। जिसकी हॉल्टर नेक डिजाइन इसे सिजलिंग बना रही थी। वहीं इस ब्लैक आउटफिट के साथ पलक ने ओपन हेयर और ग्लॉसी मेकअप कर रखा था।
विज्ञापन

3 of 5
palak tiwari - फोटो : instagram
पलक ने अपने खूबसूरत लुक और वॉक से हर किसी को इंप्रेस कर लिया। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें पलक की वॉक जरा भी पसंद नहीं आई। और उन्होंने पलक को ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर पलक तिवारी के रैंप वॉक का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे पलक पूरे कॉन्फिडेंस के साथ चेहरे पर स्माइल के साथ रैंप पर चलती नजर आ रही हैं। लेकिन कई यूजर्स को पलक की वॉक जरा भी पसंद नहीं आई और उन्होंने ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा है रैंप वॉक डरावनी है, क्या रिहर्सल नहीं की। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-बकवास तो वहीं एक ने लिखा क्या इन्हें रैंप वॉक नहीं आती।

4 of 5
palak tiwari - फोटो : instagram
बता दें कि पलक तिवारी इससे पहले भी अपनी रैंप वॉक को लेकर ट्रोलर के निशाने पर आ चुकी हैं। पलक तिवारी इंस्टाग्राम पर अक्सर ही अपने फैशनेबल लुक से फैंस को इंप्रेस करती रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
palak tiwari - फोटो : instagram
लाल रंग के ब्लेजर और सफेद रंग के शार्ट्स के साथ ब्लैक ब्रा में पलक ने अपनी ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के लिए साझा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें