फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी पहन अदाएं दिखा रहीं थी पलक तिवारी, फैंस ने दे दिए ऐसे कमेंट

Mon, 28 Dec 2020 06:34 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
palak tiwari - फोटो : instagram
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी जितनी जल्दी बड़ी हो गई। उतनी ही जल्दी वो फैशनिस्टा के तौर पर भी पहचान बनाने में कामयाब हुई हैं। सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से वो अक्सर जाहिर कर देती हैं कि उन्हें मेकअप करना और स्टाइलिश दिखना बेहद पसंद है। वहीं प्रशंसक भी उनकी हर एक तस्वीर का इंतजार करते हैं। साथ ही जमकर कमेंट भी करते हैं। हर बार की तरह जब पलक तिवारी ने सोशल मीडिया पर अपने खूबसूरत लुक की तस्वीर साझा की तो फैंस दीवाने हो गए। 
विज्ञापन

2 of 5
palak tiwari - फोटो : instagram
दरअसल, इस तस्वीर की खासियत थी उनका पहनावा। हमेशा बोल्ड लुक में पोज देने वाली पलक ने इस बार साड़ी के साथ अदाएं दिखाई थीं। सफेद रंग की ऑर्गेंजा साड़ी में पलक बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनकी साड़ी भी बेहद खास थी। पलक ने इन तस्वीरों में सफेद रंग की साड़ी पहनी थी। जिस पर पीले रंग के फूल बने थे। वहीं इसके लहरिया किनारों पर रेशमी धागों से वर्क किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
palak tiwari - फोटो : instagram
जबकि पलक ने इस एलिगेंट साड़ी को हरे रंग के स्लीवलेस सैटिन ब्लाउज के साथ मैच किया था। वहीं बात करें मेकअप की तो पिंक लिप्स और वेल डिफाइन आइब्रो के साथ पलक ने बालों में ब्रेडेड बन बना रखा था। 

4 of 5
palak tiwari - फोटो : instagram
पलक की इन तस्वीरों पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। ब्यूटीफुल जैसे कमेंट के साथ जहां एक यूजर ने कहा कि वो हमेशा पलक की नई तस्वीरों का इंतजार करते हैं। वैसे पलक हमेशा ही फैंस के लिए अपने ग्लैमरस अंदाज की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
palak tiwari - फोटो : instagram
बता दें कि पलक तिवारी ने कुछ दिनों पहले ही वेब सीरीज से अपने करियर की शुरूआत की है। इसके साथ ही पलक के इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। जो उनी तस्वीरों पर हमेशा लाइक और कमेंट करते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें