फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहनाज गिल भी शामिल हुईं इन एक्ट्रेस की लिस्ट में, पहनी ली ऐसी ड्रेस जिसकी कीमत सुन नही होगा यकीन

Mon, 28 Dec 2020 05:36 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
शहनाज गिल - फोटो : instagram
शहनाज गिल बिग बॉस 13 से मशहूर हो चुकी हैं। फैंस उनकी हर अदा पर फिदा रहते हैं। वहीं शहनाज भी अपने प्रशंसकों के लिए सरप्राईज देती हैं। इतने कम समय में अपने लुक में बदलाव कर उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया है। वहीं उनका ग्लैमरस अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आता है। पिछले दिनों सलमान के शो पर पहुंची शहनाज ने जहां अपने क्यूट लुक से एक बार फिर सबका दिल जीता। वहीं इंस्टाग्राम पर साझा उनकी नई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
शहनाज गिल - फोटो : instagram
शहनाज की ताजा तस्वीरों में वो हैंड एंब्रायडरी की फूलों वाली ड्रेस को पहने दिख रही हैं। जिसकी नूडल्स स्ट्राईप और गहरी वी नेकलाइन इसे ग्लैमरस बनाने के लिए काफी है। वहीं इस ड्रेस के साथ ही शहनाज का मेकअप भी काफी इंप्रेसिव था। जिसमें वो ब्रांजर के साथ न्यूड शेड लिपस्टिक और आंखों पर ढेर सारा मस्कारा लगाए पोज दे रही हैं। शहनाज का ये पूरा लुक बेहद खूबसूरत है। जिसे उन्होंने स्ट्रेट बालों के साथ पूरा किया है। वहीं इस फोटोशूट के लिए पहनी उनकी ड्रेस भी कम खास नही है। 
विज्ञापन

3 of 4
शहनाज गिल - फोटो : instagram
शहनाज गिल के इस स्टनिंग ड्रेस को मशहूर डिजाइनर रॉकी एस ने डिजाइन किया है। जिसकी कीमत भी खास है। वेबसाइट के मुताबिक रॉकी की सिग्नेचर स्टाइल इस हैंड एंब्रायडरी वाली ड्रेस की कीमत है करीब 97, 199 रुपये। जिसे सुन शहनाज के प्रशंसक भी हैरान है। क्योंकि अभी तक शहनाज को इतनी महंगी ड्रेस पहने नहीं देखा गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
शहनाज गिल - फोटो : instagram
वैसे शहनाज अक्सर अपने कपड़ों के चुनाव से प्रशंसकों की तारीफ बटोरती हैं। बिग बॉस 14 के वीकेंड के वार पर सलमान खान के सामने पहुंची शहनाज ने पीले रंग की टुले ड्रेस पहन रखी थी। जिसके साथ गुलाबी रंग के पम्प्स को मैच किया गया था। वहीं इस एस्मैट्रिक टुले ड्रेस में शहनाज बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें