श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इंस्टाग्राम पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखती हैं। देसी काइली जेनर के नाम से फैंस के बीच मशहूर पलक तिवारी ने एक दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर अपनी पूल में मस्ती करती तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वो हमेशा की तरह ही काफी गॉर्जियस नजर आ रही हैं। वहीं उनकी मां श्वेता तिवारी ने भी अपने इंस्टा पर पूल में बिकनी के साथ पोज देते हुए तस्वीरें शेयर की है। मां और बेटी की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।