फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के मौके पर पानी है अटेंशन तो मांगटीका है बेस्ट, लुक को बनाएगा खूबसूरत

Wed, 21 Oct 2020 10:58 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
maang tika - फोटो : instagram
त्योहारों का सीजन शुरू होते ही लोगों के घरों में शादी की तैयारियों भी जोर पकड़ लेती है। सगाई से लेकर मेंहदी, संगीत और शादी के फंक्शन होना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में लड़कियों को सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट होती है। सजधज कर तैयार होने की। इस सीजन भी अगर आप अपनी दोस्त की शादी अटेंड करने वाली हैं। तो ये टिप्स जरूर आपके काम आ सकते हैं। अगर चाहती हैं कि इस मौके पर दुल्हन के बाद अगर किसी पर निगाहें ठहरे तो वो आप हों! तो अपने खूबसूरत से एथिनिक वियर में चार चांद लगाने के लिए मांगटीका पहने। जी हां! सिंपल लेकिन लुक को बिल्कुल नया बना देने वाले ये मांगटीके आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे। वैसे भी मांगटीके की मदद से अपने लुक को और ज्यादा खास बनाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस भी आगे हैं। आलिया भट्ट से लेकर करिश्मा कपूर, जैकलीन फर्नांडिज का ये मांगटीका जरूर आपको मदद कर सकता है। तो चलिए देखें इन एक्ट्रेस ने कम मांगटीका लगा महफिल में जलवे दिखाएं हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
alia bhatt - फोटो : instagram
आलिया भट्ट
अगर आप बॉलीवुड एक्ट्रेस को अपना स्टाइल आइकॉन मानती हैं तो आलिया भट्ट की इन तस्वीरों को जरूर देखें। मांगटीका लगाने का उनका तरीका हर बार बेहद खास और जुदा होता है। फिर वो सिल्क की सिंपल सी साड़ी पर लगाया छोटी डिजाइन का मांगटीका हो या फिर लहंगे के साथ हैवी वाला। हर बार वो इसमें खूबसूरत नजर आई हैं।
विज्ञापन

3 of 6
jacqueline fernandez - फोटो : instagram
जैकलीन का ये कुंदन का मांगटीका बेहद खूबसूरत है। राजस्थानी मांगटीका बोरला के डिजाइन से मिलता जुलता ये मांगटीका लुक्स में चार चांद लगा देता है। 

4 of 6
ananya pandey - फोटो : instagram
अनन्या पांडे का ये क्यूट लुक कमाल है ना! ग्रीन शेड का लहंगा और उस पर मिनिमम मेकअप के साथ बालों में साइड ब्रेडेड ओपन हेयर के साथ सिल्वर मांगटीका जिसकी डिजाइन काफी लाइटवेट है। आपको क्यूट के साथ ही खूबसूरत और हटके लुक देगी। सबसे खास बात कि मांगटीका लगाकर आप हैवी ईयररिंग्स से भी छुटकारा पा सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
maang tika - फोटो : instagram
अगर आप ईयररिंग्स पहनना कम पसंद करती हैं तो मांगटीका आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। क्योंकि इसके साथ आप ईयररिंग्स को स्किप कर सकती हैं। इसके साथ ही ये आपको भीड़ में हटके खूबसूरत लुक देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
maang tika - फोटो : instagram
अगर आपका चेहरा लंबा है तो माथे पर हैवी गोल डिजाइन का मांगटीका बेहद खूबसूरत लगेगा। साथ ही आपको बिल्कुल हटके लुक देने में मदद करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें