फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने इंस्टाग्राम पर की वापसी, इतनी खूबसूरत तस्वीरों के साथ फैंस को दिया तोहफा

Sun, 06 Jun 2021 04:49 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
palak tiwari - फोटो : instagram
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा व्यस्त रहती हैं। उऩकी फैन फॉलोइंग भी सोशल मीडिया अकाउंट पर अच्छी खासी है। जिसकी वजह है पलक तिवारी की गॉर्जियस और स्टनिंग तस्वीरें। जिसे देख लोग खुदबखुद उनके फैन बन गए हैं। लेकिन पिछले दिनों मां श्वेता तिवारी और पति अभिनव कोहली के बीच गर्माए मुद्दे की वजह से पलक तिवारी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया गया था। जिसकी वजह से उनके फैंस को भी काफी निराशा थी। दरअसल, श्वेता तिवारी इन दिनों केपटाउन में खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग में व्यस्त हैं। श्वेता के केपटाउन जाते ही पति अभिनव कोहली ने उन पर बेटे की अनदेखी करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया था। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए फैंस तक ये बात पहुंचाने का काम कर रहे थे। इस बीच पलक ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया था।हालांकि पलक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की बंद करने का कारण किसी को भी नहीं बताया था। फिलहला एक बार फिर वो सोशल मीडिया पर वापसी कर रही हैं। साथ ही इस बार उनका अंदाज पहले से भी ज्यादा खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रहा है। पलक ने अपनी तस्वीरों को साझा करने के साथ ही लिखा है कि वो वापस आ गई हैं। जिस पर मां श्वेता तिवारी ने भी कमेंट कर खुशी जाहिर की है। 
विज्ञापन

2 of 5
palak tiwari - फोटो : instagram
पलक तिवारी ने इंस्टाग्राम पर वापसी के लिए बेहद स्टनिंग लुक वाली तस्वीरें चुनी है। जिसमे वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही इन तस्वीरों में उनके चेहरे पर मां श्वेता तिवारी की झलक भी नजर आ रही है। पलक ने अपने फोटोशूट की टीम को भी कैप्शन में काफी अच्छा बताया है। 
विज्ञापन

3 of 5
palak tiwari - फोटो : instagram
एक के बाद एक दो अलग लुक में साझा तस्वीर में वो गॉर्जियस अंदाज में रेडी हैं। ड्यूई मेकअप, आंखों पर ब्राउन लेंस के साथ न्यूड शेड की ब्राउन लिपस्टिक उऩ्हें सेसी लुक देने का काम कर रही है। वहीं गीले बाल उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं। दूसरी तरफ पलक ने इस फोटोशूट के लिए बीज आइवरी शेड के काफी बोल्ड कपड़ों को चुना है। 

4 of 5
palak tiwari - फोटो : instagram
बता दें कि पलक तिवारी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम 4.59 मिलियन फॉलोअर हैं। यहीं नहीं वो जल्दी ही बॉलीवुड में भी अपनी पारी शुरू करने वाली हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में पलक कुछ अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
palak tiwari - फोटो : instagram
दूसरी तस्वीरों में भी पलक न्यूड टोन शेड के ब्राउन कलर के आउटफिट में रेडी हैं। जिस पर रफल डिजाइन बनी है। जो इस ड्रेस को फर जैसा लुक दे रही है। वहीं हॉल्टर नेक और डीप नेकलाइन के साथ पलक का ये आउटफिट काफी शानदार है। वहीं ब्राउन शेड न्यूड टोन लिपस्टिक और ड्यूई मेकअप के साथ मेसी हेयर में पलक गॉर्जियस नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें