फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहनाज गिल की तस्वीरों ने फैंस को किया इंप्रेस, एक के बाद खूबसूरत लुक में आईं सामने

Sun, 06 Jun 2021 03:09 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
shehnaaz gill - फोटो : instagram
शहनाज गिल के फैंस वैसे तो उनकी तस्वीरों को लगातार सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। लेकिन इस बार खुद शहनाज ने एक के बाद एक कई सारे फोटोशूट साझा कर फैंस को सरप्राईज दिया है। जिसमे उनका गॉर्जियस लुक देख सब दीवाने हो रहे हैं। बता दें कि पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज बिग बॉस 13 के घर से ही फैंस के दिलों में जगह बना चुकी हैं। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस की बाढ़ सी आ गई। यहीं नहीं शहनाज के फैंस सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी जोड़ी को भी काफी पसंद करते हैं। वहीं बात करें वर्कफ्रंट की शहनाज वीडियो सॉन्ग के साथ हीं पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। शहनाज ने बिग बॉस 13 के घर से निकलने के बाद से अपने लुक्स के साथ खासा मेकओवर किया है। पिछले लॉकडाउन के समय ही उन्होंने अपना बढ़ा वजन कम कर फैंस को चौंका दिया था। वहीं अब उनका मेकओवर वाला लुक हर किसी को इंप्रेस करता है। इस बार भी उन्होंने फोटोशूट के जरिए फैंस को रिझाने की कोशिश की है। 
विज्ञापन

2 of 4
shehnaaz gill - फोटो : instagram
लेटेस्ट फोटोशूट में शहनाज फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस में पोज दे रही हैं। ग्रे कलर की ड्रेस पर बने सफेद फ्लोरल प्रिंट बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। वहीं शहनाज का मेकअप और हेयरस्टाइल भी काफी परफेक्ट दिख रहे हैं। लाइट कर्ली बालों के साथ ही पिंक ब्लश चिक्स और डबल कोट मस्कारा के साथ पिंक लिपिस्टिक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
shehnaaz gill - फोटो : instagram
वहीं दूसरी तरफ शहनाज ने फैंस को सरप्राईज देते हुए एक और तस्वीर पोस्ट की हैं। जिसमे वो बिल्कुल वाइब्रेंट लुक में नजर आ रही हैं। नीले रंग से सैटिन टॉप और ब्लैक जींस के साथ रेडी शहनाज का ये लुक भी काफी ट्रेंडी है। 
विज्ञापन

4 of 4
shehnaaz gill - फोटो : instagram
जिसमे वो आंखों पर काफी बोल्ड मेकअप किए नजर आ रही हैं। ड्रेस की मैचिंग का नीला आईशैडो पूरे लुक को पार्टी के लिए रेडी और बोल्ड दिखा रहा है। वहीं इस बोल्ड आई मेकअप के साथ शहनाज न्यूड शेड की लिपिस्टिक के साथ नजर आईं। जिसने शहनाज के लुक को पूरा किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें