फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों से ज्यादा इस एक्ट्रेस के ड्रेसिंग सेंस के दीवाने हैं लाखों फैंस, सबूत है ये तस्वीरें

Mon, 28 Jan 2019 11:39 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Shruti Haasan
श्रुति हासन बॉलीवुड की खूबसूरत और फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। श्रुति ने अपने अभिनय का लोहा सिर्फ टॉलीवुड में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी सबसे मनवाया है। श्रुति हासन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस संग अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैशन दीवा श्रुति हसन को लड़कियां अपना फैशन आइकन मानती हैं। वो जिस तरह से खुद को कैरी करती हैं वही उनकी असली यूएसपी है। आइए जानते हैं इस फैशन दीवा के फिटनेस,फैशन और ब्यूटी सीक्रेट्स से जुड़ी कुछ खास बातें...

 
विज्ञापन

2 of 6
Shruti Haasan
श्रुति का एथनिक वियर के लिए प्यार
श्रुति को पारंपरिक भारतीय कपड़े पहनना काफी पंसद हैं। कई मौकों पर वह ट्रेडिशनल वियर पहने नजर आती रहती हैं। बता दें श्रुति को कांजीवरम साड़ी पहनना बेहद पंसद हैं। वह जिस तरह से भारतीय कपड़ो को कैरी करती हैं उससे उनका एथनिक वियर के लिए जो प्यार है वो साफ झलकता है।
विज्ञापन

3 of 6
Shruti Haasan
श्रुति हसन का स्टाइल स्टेटमेंट
श्रुति का कहना हैं कि वो हमेशा अपने मूड के हिसाब से अपने लिए कपड़ो का चुनाव करती हैं। हालांकि वो हमेशा स्टाइल से ज्यादा कमफर्ट पर ध्यान देती हैं। अपने कपड़ों को चुनते समय वह उसके रंग का ख्याल जरूर रखती हैं कि वह कलर उन पर फबेगा या नहीं। वह किसी भी फैशन को आंख बंद करके फॉलो नहीं करती हैं। उनका मानना है कि आपका स्टाइल अपने आप ही आपके व्यक्तित्व का विस्तार करता है।

4 of 6
Shruti Haasan
उनकी फिटनेस का राज है डांसिग 
श्रुति बेहद ही फूडी हैं। उन्हें खाने का बहुत शौक हैं। खाने में आइसक्रीम और सांभर चावल उनके फेवरेट हैं। अपने खाने को लेकर उनका कहना है कि उनका जब जिस चीज का मन होता है वो खाने में देर नहीं करती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Shruti Haasan
जहां तक खुद को मेनटेन करने की बात है वह अपनी इच्छाओं को मारने में विश्वास नहीं करती। वह खुद को फिट रखने के लिए हफ्ते में कम से कम चार बार कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज करती हैं। साथ ही जिम और योगा अभ्यास भी उनकी फिटनस का अहम हिस्सा है। बावजूद इसके श्रुति खुद को फिट रखने के लिए सबसे ज्यादा डांस से प्यार करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shruti Haasan
श्रुति की खूबसूरत त्वचा का राज
श्रुति कहती हैं कि फिल्मों में फैशन और प्रस्तुति का एक अहम रोल होता है। इसलिए वो सौंदर्य प्रथा के एक रूल को नियम से फॉलो करती हैं। उनका ये नियम कहता हैं कि सोने से पहले हमेशा अपने चेहरे से मेकअप साफ करना चाहिए।  इसके अलावा श्रुति अपनी त्वचा को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज और हाइड्रेट रखती हैं। उनका मानना हैं कि सबसे ज्यादा खुश रहना जरूरी होता है। खुश रहने से हर चीज अच्छी दिखती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें