bra shopping
अपना साइज और शेप
ब्रा खरीदने से पहले महिलाओं को अपना सही साइज और शेप मालूम होनी चाहिए। आजकल बाजार में तमाम स्टाइल और फैशनेबल ब्रा के ऑप्शन हैं, लेकिन जरूरी नहीं सभी स्टाइल आपके लिए ठीक हो। ब्रा खरीदने से पहले उसे ट्राई करें और ध्यान दें कि क्लीवेज एरिया और बांह के पास की स्किन ब्रा से बहुत ज्यादा बाहर न दिखे। दरअसल, हर किसी की बॉडी की बनावट अलग होती है। जरूरी नहीं एक चीज किसी पर अच्छी लग रही है तो वो आप पर भी अच्छी लगे। इसलिए अपने बॉडी शेप के अनुसार ही ब्रा खरीदें।