shraddha kapoor
- फोटो : instagram
श्रद्धा कपूर के इस पूरे लुक का अट्रैक्शन उनका व्हाइट कलर का टॉप था। जिसकी डिटेलिंग उसे ओल्ड हॉलीवुड स्टाइल की याद दिला रहा था। दरअसल, श्रद्धा ने इस डिनर पार्टी के लिए क्रॉप टॉप चुना था। जो कि फुल स्लीव और स्क्वेअर नेकलाइन का था। वहीं इसकी कर्वी डिजाइन और ब्लैक सर्किल बटन्स काफी स्टाइलिश लग रहे थे। बेल स्लीव के साथ ही उस पर की गई लैस की डिटेलिंग काफी खूबसूरत लग रही थी। वहीं उनकी स्लिम फिगर पूरे लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए काफी दिख रही थी।