फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Styling Tips : अगर दिखना है लंबा तो इस तरह के कपड़ों से दूर रहें छोटी हाइट की लड़कियां

Tue, 02 May 2023 10:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 भले ही छोटे कद की लड़कियों को लगता है कि वो हर तरीके के कपड़े पहन सकती हैं, पर अगर उन्हें लंबा दिखना है तो इस तरह के आउटफिट से दूर ही रहना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
neha kakkar - फोटो : instagram
Clothes Styling Tips : अक्सर ये देखा जाता है कि जिन लड़कियों की हाइट कम होती है वो हमेशा हील्स पहनकर रहती हैं। इससे उनका आत्म विश्वास भी बढ़ जाता है। हील्स के साथ हर तरह के आउटफिट भी काफी प्यारे और स्टाइलिश लगते हैं। हील्स पहने-पहने कई तरह की परेशानियां भी सामने आने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट के बारे में बताएंगे, जिनसे छोटी हाइट वाली लड़कियों को दूर ही रहना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगी तो आपको लंबा दिखने के लिए हील्स पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

वैसे तो लड़कियों के ऊपर सभी तरीके के आउटफिट जचते हैं, पर कम हाइट वाली लड़कियों को अपने लिए शॉपिंग करते वक्त कई का ध्यान रखना चाहिए, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। भले ही छोटे कद की लड़कियों को लगता है कि वो हर तरीके के कपड़े पहन सकती हैं, पर अगर उन्हें लंबा दिखना है तो इस तरह के आउटफिट से दूर ही रहना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
over size Tshirt - फोटो : instagram
ओवरसाइज कपड़े

भले ही आज-कल ओवरसाइज कपड़े पहनने का काफी चलन है, पर छोटी हाइट वाली लड़कियों को इनसे दूर ही रहना चाहिए। अगर कोई छोटे कद की लड़की ओवरसाइज कपड़े पहनती है तो इससे उनकी हाइट और ज्यादा कम लगेगी। छोटी हाइट वाली लड़कियों को फ्लेयर्ड पैंट या जींस के साथ फिटिंग की ही टॉप पहननी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
short skirt - फोटो : istock
नी लेंथ स्कर्ट

अगर आप घुटने तक की स्कर्ट पहनेंगी तो इससे आपका कद और ज्यादा कम दिखेगा। इस तरह की स्कर्ट में पैर छोटे लगते हैं। 

4 of 5
dress - फोटो : instagram
घुटने तक की ड्रेस से बनाएं दूरी

अगर आपको नी लेंथ ड्रेस पहनना पसंद है तो इससे दूरी बना लें। इसमें भी आपका कद काफी छोटा लगेगा। स्टाइलिश और लंबा दिखने के लिए या तो घुटने से ऊपर तक की ड्रेस लें या एंकल लेंथ। ये आपके लुक को क्लासी बनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jeans - फोटो : instagram
लो वेस्ट पैंट

इस तरह की पैंट आज-कल काफी ट्रेंड में है। छोटे कद की लड़कियों को लो वेस्ट जींस और कार्गो जैसी पैंट से दूर ही रहना चाहिए। आपको हाई वेस्ट पैंट ही पहननी चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें