फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Style Pastel Outfit: पेस्टल रंग के आउटफिट को कैरी करने लिए 5 बेस्ट टिप्स

Fri, 07 Mar 2025 05:26 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपको पेस्टल रंग काफी पसंद है, तो उसे सही से स्टाइल करें। यहां हम इसके लिए कुछ टिप्स आपको देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
पेस्टल रंग के आउटफिट को कैरी करने लिए 5 बेस्ट टिप्स - फोटो : Instagram
How To Style Pastel Outfit:  मौसम बदलते ही लोग अपने स्टाइल और फैशन में बदलाव करना शुरू कर देते हैं। यदि मौसम के अनुकूल कपड़े न पहने जाएं तो परेशानी होने लगती है। खासतौर पर जब गर्मी का मौसम आता है, तब हल्के-हल्के कपड़े पहनना ही लोग पसंद करते हैं। इस मौसम में पेस्टल रंग ज्यादा अच्छे माने जाते हैं।

पेस्टल रंग हल्के, सॉफ्ट और सूदिंग शेड्स होते हैं, जो हर मौसम और मौके पर ग्रेसफुल और एलिगेंट लुक देते हैं। ये रंग ना सिर्फ ट्रेंडी होते हैं, बल्कि आपको एक सॉफ्ट, क्लासी और रिफ्रेशिंग लुक भी देते हैं। बहुत से लोग इसे सही तरह से स्टाइल नहीं कर पाते हैं। इसी के चलते हम आज आपको पेस्टल रंग को अच्छे से स्टाइल करने के टिप्स देने जा रहे हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 6
स्किन टोन के हिसाब से करें चयन - फोटो : instagram
स्किन टोन के हिसाब से करें चयन

ऐसा बिल्कुल न सोचें कि हर किसी पर हर कोई पेस्टल रंग जचता है। हमेशा अपनी स्किन टोन के अनुसार पेस्टल कलर चुनें। गोरी स्किन पर बेबी पिंक, लैवेंडर, स्काई ब्लू अच्छे लगते हैं। वहीं मीडियम स्किन टोन के लिए मिंट ग्रीन, पीच, लाइट येलो परफेक्ट हैं। यदि डस्की स्किन है तो आप पर लाइट ऑलिव, लाइलैक, डस्टी रोज खूब जंचते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सही से करें पेयर - फोटो : instagram
सही से करें पेयर

पेस्टल रंग में एलिगेंट लुक कैरी करना है तो पेस्टल रंगों को व्हाइट, बेज या ग्रे के साथ पेयर करें। जैसे कि पेस्टल पिंक ड्रेस के साथ व्हाइट जैकेट या मिंट ग्रीन कुर्ता के साथ बेज दुपट्टा शानदार लगेगा।

4 of 6
एक्सेसरीज का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock
एक्सेसरीज का रखें ध्यान

पेस्टल रंग के साथ हर तरह की एक्सेसरीज नहीं अच्छी लगती है। इसके साथ हमेशा सिल्वर और रोज गोल्ड ज्वेलरी ज्यादा प्यारी लगती है। बैग और फुटवियर के लिए आप न्यूड, व्हाइट, या बेज रंग का चयन करें। अगर पेस्टल लुक को थोड़ा बोल्ड बनाना चाहती हैं, तो ब्राइट कलर बैग या स्टेटमेंट ज्वेलरी जोड़ सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मेकअप और हेयरस्टाइल सिंपल रखें - फोटो : Adobe stock
मेकअप और हेयरस्टाइल सिंपल रखें

पेस्टल रंग काफी एलिगेंट होता है। ऐसे इसके साथ लाइट और नेचुरल मेकअप अच्छा लगता है। पीच या रोजी ब्लश, हल्का पिंक या न्यूड लिपस्टिक ट्राई करें। अलग हेयर स्टाइल बनाना चाहती हैं तो सॉफ्ट वेव्स, लो बन या सिंपल स्ट्रेट हेयर परफेक्ट रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फैब्रिक पर दें ध्यान - फोटो : instagram
फैब्रिक पर दें ध्यान

पेस्टल रंग में बहुत ज्यादा मोटा फैब्रिक न चुनें। शिफॉन, ऑर्गेन्जा, लिनेन और जॉर्जेट में पेस्टल रंग ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। साटन और सिल्क में पेस्टल टोन काफी एलीगेंट दिखते हैं। मोटे फैब्रिक में पेस्टल रंग जचता नही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें