फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shopping Tips: सगाई के लिए अंगूठी खरीदने जा रहे हैं तो इन बातों को जहन में रख लें

Wed, 27 Nov 2024 03:38 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सगाई के लिए अंगूठी खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि ये न सिर्फ हाथों की खूबसूरत बढ़ाए, बल्कि साथ ही में इसे खरीदना आपके लिए निवेश की तरह रहे। 
विज्ञापन
1 of 7
सगाई के लिए अंगूठी खरीदने जा रहे हैं तो इन बातों को जहन में रख लें - फोटो : instagram
Shopping Tips: जिस तरह से शादी का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है, ठीक उसी तरह से शादी से पहले सगाई का दिन भी हर लड़के और लड़की के लिए काफी स्पेशल होता है। इस दिन उनके रिश्ते को एक नाम मिल जाता है। सगाई के दिन लड़का-लड़की एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते हैं। ये अंगूठी उनके साथ जिंदगी भर रहती है।

ऐसे में यदि आपने भी अपना जीवनसाथी चुन लिया है और आपकी भी सगाई होने वाली है तो ये खबर आपके लिए है। सगाई के लिए वैसे तो काफी तैयारी करनी होती है, लेकिन इसमें सबसे अहम तैयारी होती है अंगूठी का चयन करना। इसी के चलते यहां हम आपको अंगूठी खरीदने के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि आप भी अपने पार्टनर के लिए सबसे खास और प्यारी अंगूठी चुन सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
सबसे पहले बनाएं बजट - फोटो : instagram
सबसे पहले बनाएं बजट
 
अंगूठी खरीदने जा रहे हैं तो सबसे पहले ये तय करें कि आप कितनी राशि अंगूठी पर खर्च करना चाहते हैं। बजट के अनुसार विकल्प तलाशना आसान हो जाता है। सगाई में काफी अन्य खर्चे भी होते हैं। इसलिए अंगूठी का बजट पहले से तय कर लें। 

 
विज्ञापन

3 of 7
मटैरियल का चयन करें - फोटो : instagram
मटैरियल का चयन करें

आमतौर पर सगाई की अंगूठी के लिए 18 कैरेट या 22 कैरेट सोने का उपयोग किया जाता है। यदि आप सोने की अंगूठी नहीं लेना चाहते तो प्लेटिनम का चयन करें, हालांकि यह सोने से महंगा हो सकता है। आजकल तो व्हइट गोल्ड में भी खूबसूरत अंगूठी की डिजाइन मिल जाती हैं।  

 

4 of 7
डिजाइन का रखें ध्यान - फोटो : instagram
डिजाइन का रखें ध्यान

अंगूठी खरीदने जा रहे हैं तो अपनी साथी की पसंद को ध्यान में रखें। यदि वे सिंपल और क्लासिक डिजाइन पसंद करते हैं, तो उसी के अनुसार विकल्प चुनें। बाजार में आपको हल्के से हल्के और खूबसूरत डिजाइन भी देखने को मिल जाएंगे।  
विज्ञापन

5 of 7
हीरे का चयन - फोटो : instagram
हीरे का चयन

यदि आप हीरे के साथ अंगूठी खरीदना चाहते हैं, तो 4C's (Cut, Clarity, Color, Carat) का ध्यान रखें। अन्य स्टोन्स जैसे रूबी, एमराल्ड, या सफायर का चयन भी उनके पसंदीदा रंग के आधार पर कर सकते हैं।  
विज्ञापन

6 of 7
सही साइज चुनें - फोटो : instagram
सही साइज चुनें

सगाई की अंगूठी का साइज सही होना बेहद जरूरी है। किसी जौहरी से सही माप लें, ताकि अंगूठी पहनने में असुविधा न हो। यदि साइज छोटा या बड़ा होगा तो वो सगाई के वक्त शर्मिंदा कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ब्रांड और प्रमाणपत्र चेक करें - फोटो : instagram
ब्रांड और प्रमाणपत्र चेक करें

सगाई की अंगूठी काफी महंगी आती है। ऐसे में जानी-मानी ज्वेलरी ब्रांड से ही अंगूठी खरीदें, ताकि गुणवत्ता सुनिश्चित हो। हीरे या अन्य कीमती पत्थरों के लिए GIA या BIS हॉलमार्क प्रमाणपत्र अवश्य लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें