टीवी धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की नायरा यानी शिवांगी जोशी दुल्हन बन गई हैं। लाल और हरे दुल्हन के जोड़े में सोलह श्रृंगार करके शिवांगी जोशी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दुल्हन वाला अवतार है ही इतना सुंदर कि आप भी उनकी तस्वीरें देखते रह जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
शिवांगी जोशी उर्फ नायरा का नया फोटोशूट आजकल सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। चर्चित टीवी धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की बहू बनकर शिवांगी हर घर में मशहूर हैं। उनका नया दुल्हन वाला फोटोशूट तारीफ-ऐ-काबिल है। लाल जोड़े में दुल्हन बनकर तैयार शिवांगी का लहंगा काफी आकर्षक है। अगर आपकी भी शादी होने वाली है तो शिवांगी के ऑउटफिट से लेकर मेकअप तक आप काफी अच्छे टिप्स ले सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
एशियन कोचर और पायल केयल के लाल लहंगे पर फ्लोरल एम्ब्रॉइडरी की गई है। नेट का शानदार मैचिंग दुपट्टा लहंगा का अहम हिस्सा है। पर्ल और स्टोन की मैचिंग ब्राइडल ज्वेलरी और गजब का ब्राइडल मेकअप शिवांगी के लुक में चार चांद लगा रहे हैं। लुक का आई मेकअप शानदार तरीके से किया गया है। लाइनर से लेकर लैशेज, शैडो और स्टेटमेंट आईब्रो की फिनिशिंग शानदार है।
4 of 5
इस लोक में शिवांगी ने ग्रीन लहंगा पहना है। सी ग्रीन फिश कट लहंगा आप अपनी रिंग सेरेमनी या रिसेप्शन में भी पहन सकती हैं। लहंगे के साथ मैचिंग नेट दुपट्टा भी काफी आकर्षक है।
दोनों ही लुक में मेकअप बेहद क्लासी किया गया है। ग्रीन ब्राइडल लुक के साथ मैचिंग ज्वेलरी, शाइनी मेकअप और हेयर बन पर सफेद गुलाब के फूल लुक को निखार रहे हैं।