malaika arora
- फोटो : instagram
मलाइका स्किन के रूखेपन और दाग-धब्बों से परेशान होकर इस फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए चाहिए आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर, एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस। इन तीनों सामग्रियों को मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। और चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। दस मिनट बाद जब फेसपैक सूख जाए तो ठंडे पानी से धो कर साफ कर लें। इसके बाद चेहरे पर कोई भी माइल़्ड मॉइश्चराइजर लगा लें।