गणेश उत्सव में मुंबई के लालबाग का गणेश पंडाल सबसे ज्यादा मशहूर है। यहां हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। बॉलीवुड सितारे भी लालबाग में भगवान गणेश के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। काजोल, कार्तिक आर्यन, तमन्ना भाटिया, शमिता शेट्टी के बाद अब शहनाज गिल बप्पा के दर्शन के लिए पहुंची। शहनाज लालबाग के 14 फीट ऊंचे भगवाग गणेश की प्रतिमा के दर्शन के लिए भाई शहबाज के साथ पहुंची थीं।