फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेफाली जरीवाला निकलीं घर का सामान लेने बोल्ड लुक देख फैंस की हो गई बोलती बंद

Tue, 20 Apr 2021 07:18 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम
कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला बिग बॉस के घर में आने के बाद से एक बार फिर लाइमलाइट में आ चुकी हैं। इसके साथ ही वो कभी फैंस की तारीफ बटोरती हैं तो भी ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। वैसे तो शेफाली अक्सर ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेकिन जब शेफाली को घर का सामान लेने जाते हुए स्पॉट किया गया तो उनका बोल्ड लुक देख लोग हैरान रह गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम
वैसे तो शेफाली का ड्रेसिंग सेंस काफी स्टाइलिश और समर्स के हिसाब से था। जरूरत का सामान लेने निकलीं शेफाली ने क्रिस्प सफेद रंग की ओवरसाइज शर्ट के साथ हॉट डेनिम की शार्ट्स पहन रखी थी। वहीं साथ में सफेद मैचिंग के स्नीकर और ब्लैक सनग्लासेज उन्हें हॉट लुक दे रहे थे। शेफाली की ड्रेस पूरी तरह से समर आउटिंग के लिए फिट थी। 
विज्ञापन

3 of 5
shefali jariwala - फोटो : instagram
शेफाली का ये लुक परफेक्ट था। लेकिन जो शार्ट्स उन्होंने शर्ट के साथ चुना था वो लेंथ में काफी छोटे और कट आउट डिटेलिंग के साथ रिप्ड पैटर्न पर थे। जिसकी वजह से वो शर्ट के नीचे छुप से गए थे। वहीं बात करें शर्ट की तो शेफाली ने इनकी स्लीव को मोड़कर और कुछ बटन को खोलकर कूल लुक ऐड किया था। 

4 of 5
शेफाली जरीवाला - फोटो : Insatagram- @shefalijariwala
लेकिन शेफाली की ये ड्रेस देख फैंस जहां तारीफ करते नहीं थक रहे थे। वहीं दूसरी तरफ ट्रोलर्स ने कमेंट कर उन्हें सुना दिया। एक यूजर ने कहा कि उन्हें अच्छे कपड़ों की बहुत ज्यादा जरूरत है। तो वहीं दूसरे ने कहा कि मेरे से पैसे ले लो कपड़े के लिए। वहीं एक यूजर ने कहा कि उम्मीद है कि ये जो जरूरत की चीजें लेने जा रही हैं, उनमे एक जोड़ी जींस भी शामिल हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shefali jariwala - फोटो : social media
वैसे शेफाली का ये लुक काफी इंप्रेसिव था। चेहरे पर बिना मेकअप और बालों में हाफ मेसी बन बनाएं वो कमाल लग रही थीं। लेकिन शर्ट के नीचे उनकी छोटी लेंथ की शार्ट्स छिप जाने से वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें