फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Day 9 Colour: माता सिद्धिदात्री की आराधना के वक्त पहनें लाल रंग के ऐसे कपड़े, ये हैं बेस्ट विकल्प

Fri, 11 Oct 2024 06:12 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मां आदिशक्ति का नौवां स्वरूप माता सिद्धिदात्री के रूप में माना जाता है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए आप माता रानी के प्रिय रंग के कपड़े पहनकर पूजा करें। 
विज्ञापन
1 of 6
माता सिद्धिदात्री की आराधना के वक्त पहनें लाल रंग के ऐसे कपड़े - फोटो : instagram
Navratri 2024 9th Day: दशहरा के एक दिन पहले शारदीय नवरात्रि का अंतिम दिन होता है। इस दिन लोग मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि, जो भी व्यक्ति सच्चे मन और पूरी श्रद्धा से माता के इस स्वरूप की पूजा करता है तो उसे सभी सिद्धियों की प्राप्ति होती है। इसके साथ-साथ ही उसके सभी बिगड़े हुए काम बन जाते हैं और धन की कमी भी नहीं रहती। इसी दिन लोग अपने घर में कंजक भी बैठाते हैं।

माता रानी को प्रसन्न करने के लिए लोग उनका प्रिय भोग लगाते हैं और पूजा में उनके पसंदीदा रंग के कपड़े पहनते हैं। यदि आप भी मां सिद्धिदात्री की पूजा करना चाहते हैं तो लाल रंग के कपड़े पहनकर पूजा में बैठें। लाल रंग के आउटफिट तो महिलाओं से लेकर पुरुषों तक के पास होते हैं। ऐसे में आप बिना सोचे इसे पहन सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
माता सिद्धिदात्री की आराधना के वक्त पहनें लाल रंग के ऐसे कपड़े - फोटो : instagram
साड़ी

पूजा के लिए लाल रंग की साड़ी से बेहतर विकल्प तो कुछ हो ही नहीं सकता। नवरात्रि में माता रानी के नौवें स्वरूप की पूजा के लिए आप लाल रंग की साड़ी पहन सकती हैं। लाल रंग पूजा में पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे में गोल्डन बॉर्डर वाली ऐसी ही साड़ी पूजा में पहनें। 
विज्ञापन

3 of 6
sonarika bhadoria - फोटो : instagram
बांधनी सलवार-सूट

ये जरूरी नहीं है कि हर कोई साड़ी पहनने में सहज हो, ऐसे में आप ऐसा बांधनी प्रिंट का सलवार सूट कैरी कर सकती हैं। ऐसे सूट के साथ बालों में जूड़ा बनाएं, ताकि आपका लुक सादगी भरा दिखे। 

4 of 6
माता सिद्धिदात्री की आराधना के वक्त पहनें लाल रंग के ऐसे कपड़े - फोटो : instagram
पहनें अनारकली

माता रानी की पूजा में अगर साड़ी नहीं पहनना चाहतीं तो इस तरह का अनारकली सूट आप कैरी कर सकती हैं। ये आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
माता सिद्धिदात्री की आराधना के वक्त पहनें लाल रंग के ऐसे कपड़े - फोटो : instagram
ट्यूनिंग करके पहनें आउटफिट

मां दुर्गा के नौवें स्वरूप की पूजा में आप अपने पार्टनर के साथ मैचिंग करके भी आउटफिट कैरी कर सकती हैं। ऐसा मिरर वर्क वाला आउटफिट आपके लुक को पारंपरिक दिखाने में मदद करेगा। लाल रंग के आउटफिट पर चमकते हुए मिरर अच्छे दिखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
माता सिद्धिदात्री की आराधना के वक्त पहनें लाल रंग के ऐसे कपड़े - फोटो : instagram
फ्लोरल लाल कुर्ता

अगर आपके पास मिरर वर्क का कुर्ता नहीं है तो इस तरह का फ्लोरल प्रिंट का लाल कुर्ता मां दुर्गा की पूजा में पहनें। ऐसे कुर्ते के साथ अगर आप सफेद रंग का पायजामा पहनेंगे तो आपका लुक काफी अच्छा लगेगा। पूजा के हिसाब से भी ये बेहतर विकल्प है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें