फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Day 7 Colour: मां कालरात्रि को प्रसन्न करने के लिए पूजा में पहने इस खास रंग के कपड़े

Wed, 09 Oct 2024 06:01 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर मां दुर्गा के सातवें स्वरूप को प्रसन्न करना चाहते हैं तो मां कालरात्रि की पूजा में स्लेटी या कत्थई रंग के कपड़े पहन सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
मां कालरात्रि की पूजा - फोटो : instagram
Navratri Day 7 Colour: नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित होता है। मां दुर्गा ने शुंभ, निशुंभ के साथ रक्तबीज का विनाश करने के लिए देवी कालरात्रि का रूप धारण किया था। उनका ये स्वरूप हाथ में खप्पर, तलवार और गले में नरमुंड की माला धारण करने वाली मां का है। मां दुर्गा के इस स्वरूप की पूजा करने से भक्तों को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है।

माता रानी के इस रूप को प्रसन्न करने के लिए लोग न सिर्फ सच्चे मन से पूजा करते हैं, बल्कि साथ ही में पूजा के समय माता का प्रिय रंग पहनते हैं। मां कालरात्रि को ग्रे कलर पसंद है। ग्रे या स्लेटी रंग ज्ञान पर ज्ञान का प्रतीक है। इसी के चलते लोग मां कालरात्रि की पूजा में ग्रे रंग के कपड़े पहनते हैं। यदि आप भी ऐसा करना चाहते हैं, तो हम आपको ग्रे रंग के कपड़ों के कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
मां कालरात्रि की पूजा - फोटो : instagram
ग्रे कुर्ता सेट

जिन लड़कों को कुर्ता सेट पहनने का शौक होता है, उनके लिए ये बेहतर विकल्प है। ऐसे में आप ग्रे रंग के कुर्ते के साथ मैचिंग पायजामा और दुपट्टा कैरी कर सकते हैं। ये मां कालरात्रि की पूजा के लिए एक बेहतर विकल्प रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
मां कालरात्रि की पूजा - फोटो : instagram
ग्रे कुर्ता

अगर पूरा कुर्ता सेट आपके पास नहीं है, तो ग्रे रंग का कुर्ता पूजा के समय पहनें। इसके साथ आप सफेद रंग का पायजामा पहनें, क्योंकि पूजा के समय काला रंग नहीं पहनना चाहिए। सफेद पायजामे के साथ ग्रे कुर्ता अच्छा लुक देगा। 

4 of 6
मां कालरात्रि की पूजा - फोटो : instagram
ग्रे साड़ी

ये जरूरी नहीं है कि आपके पास ग्रे रंग की साड़ी मिल ही जाए। अगर आपके पास ये नहीं है तो ऐसी डबल शेड वाली साड़ी का चयन करें। इसके साथ ब्लाउज मैचिंग की जगह अलग रंग का चुनें। इसकी वजह से ग्रे रंग की साड़ी उभर कर सामने आएगी। 
विज्ञापन

5 of 6
मां कालरात्रि की पूजा - फोटो : instagram
नेट फैब्रिक की ग्रे साड़ी

अगर आपके पास नेट फैब्रिक की ग्रे साड़ी है तो मां कालरात्रि की पूजा में इसका चयन करें। ऐसी ग्रे साड़ी आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेगी। ऐसी साड़ी के साथ कुछ हल्की ज्वेलरी अवश्य कैरी करें। हल्की ज्वेलरी आपके इस लुक को पूरा करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मां कालरात्रि की पूजा - फोटो : instagram
ग्रे सूट

अगर साड़ी पहनने का मन नहीं है तो पूजा के समय आप इसी तरह का ग्रे रंग का सूट कैरी कर सकती हैं। इस रंग का सूट ज्यादार महिलाओं के पास होता ही है। अगर आपके पास पूरा सूट नहीं है तो आप लैंगिग्स के साथ ऐसे रंग का ही कुर्ता पहन सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें