Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि का इंतजार मां दुर्गा के भक्तों को सालभर रहता है। पितृपक्ष खत्म होने के बाद अगले ही दिन से शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाती है। हर साल की तरह इस शारदीय नवरात्रि 15 अक्तूबर से शुरू होगी। माता रानी हर साल नवरात्रि के दिनों में अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आती हैं। मातारानी के आगमन की बात करें तो इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर अपने भक्तों के घर पधारेंगी। सभी जगह हाथी को सुख और समृद्दि का प्रतीक माना जाता है।
नवरात्रि के इन दिनों में महिलाओं के संजने और संवरने का भी काफी महत्व होता है। कहा जाता है कि माता के मंदिर में महिलाओं को हमेशा सज-संवर कर ही जाना चाहिए। ऐसे में महिलाएं पूजा करते वक्त अपने श्रृंगार का खास ध्यान रखती हैं। आज के लेख में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि आपको भी नवरात्रि में किस तरह से तैयार होना चाहिए।