फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips For Bakrid: बकरीद पर दिखना है सबसे खूबसूरत तो पहनें आयशा खान के जैसे सूट

Tue, 03 Jun 2025 11:58 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fashion Tips For Bakrid: यदि आप बकरीद के मौके पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो अभिनेत्री आयशा खान के जैसे सूट पहनें। यहां हम आपको उसके कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बकरीद पर दिखना है सबसे खूबसूरत तो पहनें आयशा खान के जैसे सूट - फोटो : instagram-Ayesha Khan
Fashion Tips For Bakrid :  त्योहारों के मौके पर सही आउटफिट का चुनाव आपको कई गुना खूबसूरत दिखा सकता है। खासतौर पर अब जब गर्मी का मौसम है, तब तो कपड़ों का चयन करते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य करना चाहिए।

यदि आप बकरीद के लिए कुछ बेस्ट सा खरीदने का प्लान कर रही हैं तो अभिनेत्री आयशा खान के सूट कलेक्शन पर एक नजर डालें। आयशा खान का सूट कलेक्शन बेहद ही कमाल का होता है। वो अपने सूट लुक्स की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में आप उनकी तरह ही सूट पहनकर, उसे उन्हीं की तरह स्टाइल कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
पर्पल गरारा सूट - फोटो : instagram-Ayesha Khan
पर्पल गरारा सूट

गरारा सूट पहनने में और देखने में काफी अच्छा लगता है। पर्पल रंग गर्मी के हिसाब से है भी काफी प्यारा। इसलिए इसे भी आप बकरीद के मौके पर कैरी कर सकती हैं। यदि ये कैरी कर रही हैं तो बालों में बीच की मांग निकालकर बालों को कर्ल करें। ये सूट काफी हैवी है, इसलिए इसके साथ मेकअप को हल्का ही रखें। 
विज्ञापन

3 of 6
शरारा सूट  - फोटो : instagram-Ayesha Khan
शरारा सूट 

पेस्टल रंग का ऐसा शरारा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। गर्मियों में ऐसे रंग आंखों को काफी ठंडक पहुंचाते हैं। ऐसे सूट के साथ मेकअप को थोड़ा हैवी करके ज्वेलरी को हल्का रख सकते हैं। इसके साथ भी अपने बालों को खुला ही रखें। चाहें तो स्लीक बन भी बना सकती हैं। 

4 of 6
फ्लोरल अनारकली - फोटो : instagram-Ayesha Khan
फ्लोरल अनारकली

गर्मियों के मौसम में यदि कुछ फ्लोरल पहनेंगी तो आपका लुक अच्छा दिखेगा। बकरीद के लिए ये फ्लोरल अनारकली एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। यदि अनारकली हैवी है तो उसके साथ प्लेन दुपट्टा कैरी करें, ताकि आपका लुक खूबसूरत दिखे। हैवी अनारकली के साथ हैवी ही दुपट्टा लुक को थोड़ा अटपटा बना देता है। 
विज्ञापन

5 of 6
चिकनकारी अनारकली - फोटो : instagram-Ayesha Khan
चिकनकारी अनारकली

बकरीद के दिन पहनने के लिए इससे बेहतर विकल्प आपके लिए हो नहीं सकता। एक तो चिकनकारी कपड़ों में गर्मी नहीं लगती। दूसरा ये देखने में काफी रॉयल लगते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि इसे ही पहनें। इसके साथ ऑक्सीडाइज ज्वेलरी कमाल की लगेगी। पैरों में यदि चूड़ीदार पहन रही हैं तो हील्स ही डालें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हैवी वर्क अनारकली - फोटो : instagram-Ayesha Khan
हैवी वर्क अनारकली

यदि आपकी नयी-नयी शादी हुई है तो आप कुछ ऐसा ही तलाश कर रही होंगी, जो दिखने के साथ-साथ पहनने में भी हैवी हो। ऐसे में आपके लिए ये आइवरी रंग का हैवी वर्क वाला फ्लोर लेंथ अनारकली सबसे बेस्ट विकल्प है। इस पर जो जरी का काम है, वो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इसके साथ अपने बालों को आप सॉफ्ट कर्ल कर सकती हैं। अगर नहीं तो बालों में मेसी बन बनाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें