फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shapewear vs Petticoat: शेपवियर या पेटीकोट क्या है सही? साड़ी के साथ क्या पहनना चाहिए यहां जानें...

Thu, 30 Oct 2025 03:30 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shapewear vs Petticoat: अगर आप भी कंफ्यूज हैं कि साड़ी के साथ पेटीकोट पहनें या फिर शेपवियर, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें...
विज्ञापन
1 of 6
शेपवियर या पेटीकोट क्या है सही? - फोटो : instagram-Saree For Summer
Shapewear vs Petticoat:  साड़ी भारतीय महिलाओं के सबसे खूबसूरत और पारंपरिक परिधानों में से एक है। इसे शादी-विवाह से लेकर पूजा-पाठ और पार्टी तक में भी पहना जाता है। साड़ी पहनने का परफेक्ट लुक केवल उसकी डिजाइन या कपड़े पर निर्भर नहीं करता, बल्कि इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप उसके नीचे क्या पहनती हैं।

एक समय तक साड़ी के अंदर सिर्फ पेटीकोट पहना जाता था, पर अब बदलते फैशन में महिलाएं साड़ी के अंदर शेपवियर पहनने लगी हैं। पर अभी भी इस बात को लेकर कंफ्यूजन है कि इन दोनों में क्या ज्यादा बेहतर होता है। ऐसे में बहुत सी महिलाओं के मन में सवाल होता है कि आखिर परफेक्ट साड़ी लुक के लिए क्या बेहतर है। अगर आप भी इस कंफ्यूजन में हैं, तो यहां हम बता रहे हैं दोनों के बीच का फर्क और कौन-सा ऑप्शन आपको देगा परफेक्ट, ग्रेसफुल और मॉडर्न लुक।
विज्ञापन

2 of 6
सबसे पहले जान लें पेटीकोट की खासियत - फोटो : instagram
सबसे पहले जान लें पेटीकोट की खासियत

पारंपरिक पेटीकोट ज्यादातर हर साड़ी के साथ बेहद ही आसानी से मैच हो जाता है। सूती कपड़े से बना होने की वजह से ये हर मौसम के लिए बेस्ट माना जाता है। इसे पहनने से पसीना नहीं आता और चलने फिरने में आसानी रहती है। खास बात ये है कि ये जेब पर भी ज्यादा भार नहीं डालता। इसे बेहद कम दामों में आसानी से खरीदा जा सकता है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
पेटीकोट में क्या हैं कमियां ? - फोटो : instagram
पेटीकोट में क्या हैं कमियां ?

खासियत जानने के बाद आपके लिए ये भी जानना जरूरी है कि आखिर पेटीकोट में कमियां क्या हैं। तो आपको बता दें कि पेटीकोट कभी भी फिगर को सही शेप नहीं देता, जिससे लुक थोड़ा ढीला लग सकता है। इसके अलावा जब इसे लंबे समय तक पहना जाए तो पेटीकोट पर सिलवटें पड़ जाती हैं। 

 

4 of 6
अब जानें कि शेपवियर में क्या खासियत हैं ? - फोटो : instagram
अब जानें कि शेपवियर में क्या खासियत हैं ?

शेपवियर साधारण पेटीकोट से काफी अलग होता है। ये आपकी बॉडी को फिट और टोन्ड लुक देता है। इसकी वजह से साड़ी का लुक काफी क्लीन दिखता है। खासतौर पर कमर की साइड में शेपवियर काफी स्लिम लुक देने का काम करता है, जिससे साड़ी कमाल की लगती है। हालांकि ये थोड़े महंगे आते हैं, जो आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
शेपवियर की कमियां - फोटो : instagram
शेपवियर की कमियां 

खासियत के बाद अब शेपवियर की कमियों के बारे में जान लेते हैं। यदि आप शेपवियर को लंबे समय तक पहनती हैं तो आपको असहजता महसूस हो सकती है। गर्मी के मौसम में तो इसे ज्यादा देर पहनने से खुजली जैसी दिक्कतें भी होने लगती हैं। खासतौर पर अगर इस शेपवियर की क्वालिटी खराब होगी, तब तो स्किन पर रैशेज या निशान हो सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दोनों में से क्या पहनें ? - फोटो : instagram
दोनों में से क्या पहनें ?

अगर आप पारंपरिक और आरामदायक लुक चाहती हैं तो पेटीकोट सही रहेगा, लेकिन अगर पार्टी, शादी या फेस्टिव लुक में ग्लैम टच देना चाहती हैं तो शेपवियर आपको परफेक्ट और मॉडर्न लुक देगा। आप अपनी जरूरत के हिसाब से दोनों में से एक चीज का चयन कर सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें