Tips To Reuse Old Lehenga Into Modern Style: शादी का सीज़न शुरू होते ही लड़कियों के लिए सबसे बड़ा सवाल होता है, शादी में क्या पहनें? खासतौर पर अगर आपके भाई की शादी है, तब तो अलग और खास दिखना भी बनता है। ऐसे में अगर आप भी अपने भाई की शादी में कुछ ट्रेडिशनल लेकिन खास पहनना चाहती हैं, तो मम्मी का शादी वाला पुराना लहंगा एक शानदार विकल्प हो सकता है। ये न सिर्फ इमोशनल वैल्यू रखता है बल्कि फैशन में भी “रॉयल विंटेज” ट्रेंड के रूप में वापस लौट आया है।
पुराने लहंगे को अगर थोड़ी समझदारी और क्रिएटिविटी से रिडिज़ाइन किया जाए, तो ये किसी डिजाइनर आउटफिट से कम नहीं दिखता। इसे स्टाइल करने के लिए बस जरूरत है उसे मॉडर्न टच देने की। इस लेख में हम बता रहे हैं कि कैसे आप मम्मी का लहंगा पहनकर न सिर्फ सबका ध्यान खींच सकती हैं बल्कि अपनी स्टाइल और सेंस दोनों से फैशन आइकन बन सकती हैं।